Search

 
 
 

आंध्र प्रदेश : तालाब में नाव पलटी, 6 लोगों की मौत, चार को सुरक्षित बाहर निकाला गया

 
AndhraPradesh : आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के टोडेरू गांव में बड़ा हादसा हो गया. तालाब में नाव पलटने से एक ही बस्ती के 6 लोगों की मौत हो गयी. जबकि चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. मृतकों की पहचान पंजुला बालाजी (18), बट्टा रघु (24), मन्नुरु कल्याण (25), छल्ला प्रशांत (28), सुरेंद्र (18) और अली श्रीनाथ (18) के रूप में हुई है. सोमवार को पुलिस ने यह जानकारी दी. (पढ़ें, चंदवा">https://lagatar.in/chandawa-toilet-ready-at-a-cost-of-13-lakhs-waiting-to-be-commissioned/">चंदवा

:13 लाख की लागत से शौचालय बनकर तैयार, चालू होने का कर रहा इंतजार)

दलदल में फंसने के कारण 6 लोगों की हुई मौत

पुलिस ने बताया कि एक ही बस्ती के 10 लोग रविवार को मछलियों को खाना खिलाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली नाव से तालाब में गये थे. लेकिन अचानक नाव तालाब में पलट गयी. सभी लोग तैरना जानते थे. लेकिन तालाब में दलदल होने के कारण छह लोग वहां फंस गये और उनकी मौत हो गयी. जबकि चार लोग तालाब से सुरक्षित बाहर निकल आये. पुलिस के अनुसार, यह लोग तालाब की देख-रेख करने वाले कर्मी को बिना बताये नाव ले गये थे.
इसे भी पढ़ें : सिसोदिया">https://lagatar.in/sisodias-arrest-another-shameless-attempt-to-silence-the-voice-of-democratic-governments-hemant-soren/">सिसोदिया

की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक सरकारों की आवाज दबाने का एक और बेशर्म प्रयास : हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही