Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आंध्र प्रदेश : इंटरमीडिएट परीक्षा में फेल होने पर 9 छात्र-छात्राओं ने आत्महत्या कर ली, 11वीं में 61 और 12वीं में 72 फीसदी छात्र पास

Hyderabad : आंध्र प्रदेश से एक बडी खबर आयी है.परीक्षा में फेल होने पर 9 छात्र-छात्राओं द्वारा आत्महत्या कर लिये जाने की खबर आयी है. जान लें कि आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एग्‍जाम ने बुधवार, 27 अप्रैल को इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया.  ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 AP बोर्ड परीक्षा में 10 लाख से ज्यादा स्‍टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था

रिजल्ट जारी होने के महज 48 घंटों में राज्य में फेल होने वाले छात्रों द्वारा आत्‍महत्‍या किये जाने की खबरें आने लगी. 9 छात्रों की आत्महत्या सुर्खियों में है. इसके अलावा 2 और छात्रों की बात सामने आयी, जिन्‍होंने आत्‍महत्‍या का प्रयास किया था. आंध्र प्रदेश (AP) बोर्ड परीक्षा की बात करें तो इसमें 10 लाख से ज्यादा स्‍टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. जो रिजल्‍ट सामने आया, उसके अनुसार, 11वीं में 61 फीसदी और 12वीं में 72 फीसदी छात्र पास हुए हैं.

17 साल के लड़के ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी

परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद श्रीकाकुलम इलाके में 17 साल के एक लड़के ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी. विशाखापटनम की एक 16 वर्षीय लड़की ने अपने घर में फांसी लगा ली. 18 वर्षीय एक छात्र ने कंचारपालेम में घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि वह इंटरमीडिएट सेकंड ईयर में एक विषय में फेल हो गया था.

एक छात्रा ने झील में कूदकर आत्महत्या कर ली

चित्तूर जिले में भी 17 वर्षीय दो छात्रों ने आत्महत्या कर ली. एक बच्चे की कीटनाशक पी लिया. एक छात्रा ने झील में कूदकर जान दे दी. एक 17 वर्षीय छात्र ने अनाकापल्ली में फांसी लगा ली. बता दें कि CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने फरवरी में छात्रों द्वारा कथित आत्महत्याओं की घटनाओं पर चिंता जताई थी. कहा था कि पीड़ितों के शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति उनकी संवेदना है. CJI ने कहा था कि हमें सोचना है कि हमारे संस्थान कहां गलत हो रहे हैं. छात्र अपनी जान क्‍यों दे रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही