Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आंध्र प्रदेश : ट्रक की चपेट में आने से छह महिला मजदूरों की मौत, 6 घायल

Andhra Pradesh :  राज्य के पलनाडु जिले में सड़क दुर्घटना हो गयी है. ट्रक की चपेट में आने से ऑटोरिक्शा में सवार  छह महिला मजदूरों की मौत हो गयी. जबकि 6 लोग घायल हुए हैं. तेलंगाना के मिरियालागुडा स्थित एक अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है. ट्रक चालक मौके पर फरार हो गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. (पढ़ें, चीन">https://lagatar.in/chinese-fishing-boat-sinks-in-indian-ocean-39-crew-members-missing/">चीन

की मछली पकड़ने वाली नाव हिंद महासागर में डूबी, चालक दल के 39 सदस्य लापता)

तेलंगाना से आंध्र प्रदेश फसल काटने आ रही थीं महिलाएं 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पड़ोसी राज्य तेलंगाना की महिलाएं आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के पुलीपाडु गांव में मिर्च की फसल काटने के लिए जा रही थीं. तभी गुडुरु से लखनऊ जा रहे नींबू से लदे एक ट्रक ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी. जिससे ऑटोरिक्शा में सवार 12 लोगों में से छह महिलाओं की मौत हो गयी. इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 (ए) और 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें : 6">https://lagatar.in/education-department-not-settling-6-pending-cases-teacher-candidate-upset/">6

लंबित मामलों को नहीं निपटा रहा शिक्षा विभाग, शिक्षक-अभ्यर्थी परेशान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही