Search

 
 
 

एंड्रॉइड मोबाइल-ऐप की शुरुआत, हाईकोर्ट के 3 लाख 50 हजार से ज्यादा आदेश हैं अपलोड

 
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को एंड्रॉइड मोबाइल ऐप के लॉन्च और रांची की ई-सेवाओं की क्यूआर निर्देशिका जारी करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें हाईकोर्ट के सभी न्यायाधीश शामिल हुए. वहीं इस कार्यक्रम में महाधिवक्ता, झारखंड राज्य बार काउंसिल के अध्यक्ष समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे. मौके पर हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एस चन्द्रशेखर ने कहा कि प्रौद्योगिकी ने अदालती कार्यवाही को बदल दिया है, प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित किया है. हाईकोर्ट ने इस वर्ष केवल 70 कार्य दिवसों में 24769 मामलों का निपटारा किया है. वह भी तब, जब हाईकोर्ट में फ़िलहाल सिर्फ 19 जज हैं. हाईकोर्ट ने लंबित मामलों को कम करने के लिए कड़ी मेहनत की. दीवानी मामलों में निपटारे की दर 176.59% और आपराधिक मामलों में 123.34% दर्ज की गई है. वहीं हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस आनंद सेन ने कहा कि एंड्रॉइड मोबाइल एप के जरिए केस की स्थिति, केस की सूची, आदेश और निर्णय जैसी सेवाओं का लाभ आसानी से लोग उठा सकते हैं. हाईकोर्ट के 3,51,622 से अधिक अंतिम आदेश और निर्णय इस एप में अपलोड किए जा चुके हैं. इसका क्यूआर कोड प्रत्येक जिला न्यायालय और सार्वजनिक स्थानों पर रखी जाएगी, ताकि लोगों को ई-सेवाओं तक आसानी से पहुंच मिल सके. इसे भी पढ़ें -हाइकोर्ट">https://lagatar.in/the-high-court-asked-whether-there-was-an-appeal-against-the-acquitted-mp-mla-or-not/">हाइकोर्ट

ने पूछा- जो MP-MLA बरी हुए उनके खिलाफ अपील हुई या नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही