Search

Android यूजर्स आज से नहीं कर पायेंगे कॉल रिकॉर्ड, गूगल ने पॉलिसी में कर दिया बदलाव

LagatarDesk : एंड्रॉइड यूजर्स (Android Users) के लिए बुरी खबर है. गूगल ने आज यानी 11 मई से कॉल रिकॉर्डिंग (Call Recording) वाले सभी ऐप (Apps) को बैन कर दिया है. गूगल ने यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया है. कंपनी का कहना है कि कॉल रिकॉर्डिंग वाले ऐप्स एक्सेबिलिटी API का यूज करते हैं. जिससे उन्हें कई तरह की परमिशन मिल जाती है. कई डेवलपर्स इसका गलत फायदा उठाते हैं. (पढ़े, भ्रष्ट">https://lagatar.in/not-only-pooja-singhal-is-a-well-known-name-among-corrupt-ias-officers-many-bureaucrats-of-the-country-are-also-in-this-list/">भ्रष्ट

IAS अधिकारी की सूची में
पूजा सिंघल के अलावा देश के कौन-कौन से नौकरशाह का नाम है शामिल
)  

गूगल ने पॉलिसी में बदलाव करने का किया था ऐलान

मालूम हो कि 22 अप्रैल को गूगल ने अपनी पॉलिसी में बदलाव करने का फैसला किया था. नयी पॉलिसी के मुताबिक, ऐप को अब प्ले स्टोर पर कॉल रिकॉर्डिंग के लिए API एसेसिबिलिटी की इजाजत नहीं दी जायेगी. गूगल के इस फैसले के बाद भी यूजर्स कॉल रिकॉर्ड नहीं कर पायेंगे. इसे भी पढ़े : गैंगस्टर">https://lagatar.in/gangster-faheem-said-what-will-prince-khan-threaten-he-has-been-watching-him-for-40-years-now-the-police-will-see-him/">गैंगस्टर

फहीम ने कहा-प्रिंस खान क्या धमकी देगा, उसे तो 40 साल से देख रहे हैं, अब पुलिस उसे देखेगी

अब Truecaller पर भी नहीं रिकॉर्ड होगा कॉल

गूगल के कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स पर शिकंजा कसने का के बाद Truecaller भी कॉल रिकॉर्डिंग फीचर को बंद करने का ऐलान किया था. 11 मई से इस ऐप के जरिये भी यूजर्स कॉल की रिकॉर्डिंग नहीं कर पायेंगे. कंपनी ने कहा था कि आज से कॉल रिकॉर्डिंग ऐप की सुविधा बंद हो जायेगी. इसे भी पढ़े : CM">https://lagatar.in/did-not-like-to-give-award-to-cm-mamta-banerjee-writer-returned-the-award-sahitya-akademi-member-resigns/">CM

ममता बनर्जी को अवॉर्ड देना रास नहीं आया, लेखिका ने पुरस्कार लौटाया, साहित्य अकादमी के सदस्य का इस्तीफा

फोन में रिकॉर्डिंग की सुविधा हो तो कर सकेंगे कॉल रिकॉर्ड

हालांकि कॉल रिकॉर्डिंग वाले एंड्रॉइड एप्स के बंद होने का यह मतलब नहीं है कि यह फीचर पूरी तरह से खत्म हो रहा है. जिन स्मार्टफोन में पहले से यह फीचर मौजूद है वो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. यानी जिनके पास इनबिल्ट कॉल रिकॉर्डिंग फीचर ऐप है, वो कॉल रिकॉर्डिंग कर पायेंगे. इसे भी पढ़े : पंचायत">https://lagatar.in/ajsu-is-eyeing-ranchi-lok-sabha-and-hatia-assembly-seat-on-the-pretext-of-panchayat-elections/">पंचायत

चुनाव के बहाने आजसू की नजर रांची लोकसभा और हटिया विधानसभा सीट पर!

आईफोन में कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा नहीं

आईफोन में कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा पहले से नहीं है. हालांकि आप फोन के इनबिल्ट फीचर का इस्तेमाल करके अभी भी एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर कॉल को रिकॉर्ड कर सकते हैं. यह फीचर Xiaomi/ Redmi/ Mi के स्मार्टफोन में दिया गया है. फोन आने पर आप रिकॉर्ड के ऑप्शन पर क्लिक करके कॉल को रिकॉर्ड कर सकते हैं. Samsung भी अपने OneUI के साथ कॉल रिकॉर्डिंग का फीचर यूजर को देता है. आप अपने Samsung Galaxy स्मार्टफोन में इनबिल्ट फीचर से कॉल को रिकॉर्ड कर सकते हैं. इसी तरह Oppo, Poco, OnePlus, Realme, Vivo, Tecno और दूसरे स्मार्टफोन्स पर यूजर्स कॉल को रिकॉर्ड कर सकते हैं. इसे भी पढ़े : Microsoft">https://lagatar.in/microsoft-co-founder-bill-gates-corona-positive-isolated-himself/">Microsoft

के को-फाउंडर Bill Gates कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//