Search

 
 
 

चतरा: लाखों की लागत से बना आंगनबाड़ी भवन हो रहा खंडहर

 
Chatra: मयूरहंड प्रखंड की पंदनी पंचायत के मनहरी का अपना भवन होने के बाद भी निजी मकान में आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन किया जा रहा है. भवन निर्माण विभाग ने लगभग दस वर्ष पूर्व लाखों रुपये की लागत से आंगनबाडी केंद्र के भवन का निर्माण कराया था, परंतु विभागीय लापरवाही के कारण एक दिन भी केंद्र का संचालन नहीं हो पाया. आज स्थिति ऐसी है कि बगैर संचालन के ही भवन खंडहर में तब्दील हो रहा है. ग्रामीणों के अनुसार वर्षों से केंद्र का संचालन सेविका अपने निजी मकान में कर रही है. आखिर ऐसी क्या स्थिति है कि केंद्र का अपना भवन निर्माण होने के बावजूद संचालन नहीं हो सका? केवल सरकारी पैसों का दुरुपयोग किया गया. विभागीय लापरवाही के कारण आज बच्चों का भविष्य अंधकार में डूबता जा रहा है. बच्चों को कुपोषण से बचाव के साथ बेहतर शिक्षा मुहैया कराने को लेकर गांव-गांव में आंगनबाड़ी केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही है, परंतु विभागीय लापरवाही के कारण ना तो बच्चे कुपोषण से उबर रहे हैं और न ही शिक्षा ग्रहण कर पा रहे हैं. इस बाबत जानकारी के लिए प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से संपर्क किया गया परंतु फोन नहीं उठाया गया. इसे भी पढ़ें -सीएम">https://lagatar.in/congress-state-in-charge-mir-met-cm-hemant-discussed-the-political-situation/">सीएम

हेमंत से मिले कांग्रेस प्रदेश प्रभारी मीर, राजनीतिक हालत पर की चर्चा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही