Search

 
 
 

आंगनबाड़ी सेविका, सुपरवाइजर और सीडीपीओ कर रहे पोषाहार घोटाला, जांच कराएं डीसी- दीपिका

 
Godda : विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने गोड्डा उपायुक्त से जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच और कार्रवाई करने की मांग की है. सोमवार को मेहरमा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्रों की कई सहायिकाओं ने विधायक से मिलकर उन्हें बताया कि आंगनबाड़ी सेविका, सुपरवाइजर और सीडीपीओ की मिलीभगत से आंगनबाड़ी केंद्रों को दी जाने वाली पोषाहार राशि का गबन किया जा रहा है. सरकार का आदेश है कि आंगनबाड़ी केंद्रों की पोषाहार राशि का उठाव करने के लिए सेविका के साथ-साथ सहायिका का भी हस्ताक्षर अनिवार्य है, लेकिन सेविका पदाधिकारियों की मिलीभगत से बिना सहायिकाओं के हस्ताक्षर के राशन उठाव कर मनमाने तरीके से आंगनबाड़ी केंद्र चला रही हैं. सहायिकाओं ने मांग की है कि पोषाहार का उठाव उनके हस्ताक्षर के बाद ही हो. विधायक ने सहायिकाओं को आश्वासन दिया कि वे इस मामले को गंभीरता से देखेंगी. इसे भी पढ़ें – सर्पदंश">https://lagatar.in/youth-died-due-to-snakebite-was-the-only-earning-member-of-the-house/">सर्पदंश

से युवक की मौत, घर का था एकलौता कमाऊ सदस्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही