Search

 
 
 

सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका : जोबा मांझी

 
आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को मानदेय बढ़ाने एवं अन्य कठिनाइयों को दूर करने के लिए सरकार कटिबद्ध- मंत्री मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों में ईसीसीई पाठ्यक्रम के अनुसार डिजिटल लर्निंग के माध्यम से अनौपचारिक शिक्षा का उद्घाटन *डीएमएफटी के तहत 62.55 करोड़ से अधिक की लागत से 173 विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच टैब, स्कूल किट का वितरण सखी वन स्टॉप सेंटर के सेवा प्रदाताओं को मिला नियुक्ति पत्र Palamu :  पलामू दौरे पर पहुंची राज्य की महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री जोबा माझी ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को बच्चों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी दी गई है. अपनी जिम्मेदारी का सही से निर्वहन करें. इसके साथ-साथ स्थानीय लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचायें. बच्चों को कुपोषण से बचाव पर जोर दिया जाय. इसके लिए स्थानीय लोगों को जागरूक करें. इसे भी पढ़ें :कोलेबिरा">https://lagatar.in/kolebira-the-mla-held-a-meeting-with-the-office-bearers-regarding-the-drinking-water-problem/">कोलेबिरा

: विधायक ने पेयजल समस्या को लेकर पदाधिकारियों के साथ की बैठक

बच्चों का भविष्य संवारे आंगनबाड़ी सेविका- मंत्री

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना सहित राज्य की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभ दिलायें. आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का मानदेय देने एवं अन्य कठिनाइयों को दूर करने के लिए सरकार कटिबद्ध है. मंत्री जोबा मांझी स्थानीय टाउन हॉल में पलामू जिले के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों में ECCE (अरली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन) पाठ्यक्रम के अनुसार डिजिटल लर्निंग के माध्यम से अनौपचारिक शिक्षा का उद्घाटन एवं प्रशिक्षण समारोह के शुभारंभ के मौके पर बोल रही थी.

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर उक्त अतिथियों के अलावा उप विकास आयुक्त रवि आनंद, सहायक समाहर्ता श्रीकांत विसपुते, जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, प्रमुख सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-extended-date-of-application-for-enrollment-in-excellent-school/">झारखंड

: उत्कृष्ट विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की बढ़ाई गई तिथि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही