Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आंगनवाड़ी सेविका को 9500 और सहायिका को 4750 रुपये हर माह मिलेंगे, नयी नियमावली जल्द : मुख्यमंत्री

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका तथा सहायिका संघ का शिष्टमंडल 
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं के लिए आज तक राज्य में नियमावली नहीं बनी थी. आप सभी की मांगों के अनुरूप नई नियमावली के तहत अब आंगनबाड़ी सेविकाओं को 9500 रुपए एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 4750 रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलेगा. नई नियमावली के तहत आंगनवाड़ी सेविकाओं की प्रतिमाह मानदेय राशि में केंद्र सरकार की ओर से 2700 रुपए एवं राज्य सरकार की ओर से 6800 रुपए की साझेदारी रहेगी. उसी प्रकार आंगनबाड़ी सहायिकाओं को केंद्र सरकार की ओर से 1350 रुपए एवं राज्य सरकार की ओर से 3400 रुपए की साझेदारी का प्रावधान किया जा रहा है.

मानदेय का 6 प्रतिशत राशि अलग से पीएम एकाउंट में जमा कराएगी सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राज्य के लघु आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत सेविका एवं सहायिकाओं को भी क्रमशः 9500 तथा 4750 रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा. जिसमें लघु आंगनवाड़ी सेविकाओं को केंद्र सरकार की ओर से 2100 एवं राज्य सरकार 7400 रुपए भुगतान की हिस्सेदारी के साथ 9500 रुपए प्रतिमाह मानदेय भुगतान किया जा सकेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि नई नियमावली के तहत राज्य सरकार सभी आंगनबाड़ी कर्मियों का भविष्य निधि खाता खोलते हुए मानदेय का 6 प्रतिशत राशि अलग से जमा कराएगी. उन्होंने कहा कि अब आंगनबाड़ी कर्मियों को भी अनुकंपा का लाभ दिए जाने का प्रावधान किया जा रहा है. यह बातें सोरेन ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय में झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ के एक शिष्टमंडल से मुलाकात के दौरान कही. इसे भी पढ़ें-नामकुम-">https://lagatar.in/namkum-kusai-33-kv-line-break-down-power-stalled-for-five-hours-large-population-was-upset/">नामकुम-

कुसई 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन, पांच घंटे बिजली ठप, बड़ी आबादी रही परेशान

छात्रवृत्ति की राशि में वृद्धि की अनुमति दी है

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की हरेक जनता के चेहरे पर मुस्कान हो, इसी सोच के साथ हमारी सरकार निरंतर आगे बढ़ रही है. अब हमारे बच्चे उच्च शिक्षा के लिए विदेशों में पढ़ाई करने जा सकेंगे. हमारी सरकार ने मरांग गोमके जयपाल सिंह ओवरसीज छात्रवृत्ति योजना को विस्तृत रूप देने का काम किया है. हमारी सरकार ने लगभग 15 वर्षों बाद राज्य में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मिलने वाली छात्रवृत्ति की राशि में वृद्धि की अनुमति दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं, परंतु मेरा मानना है कि आपका हक- अधिकार आपको हमेशा मिलता रहे. आपकी मांगों के अनुरूप नियमावली तैयार की जा रही है. आप सभी आंगनबाड़ी कर्मियों के चेहरे पर मुस्कान हो, इसी उद्देश्य के साथ राज्य सरकार आगे की कार्य योजना बना रही है.

मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

संघ ने आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं की मांगों के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा नियमावली बनाए जाने के आश्वासन को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया. भेंट-वार्ता के क्रम में मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका संघ के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि हमारी सरकार सभी वर्ग, समुदाय तथा सरकारी कर्मियों को उनका हक-अधिकार देने का काम कर रही है. राज्य सरकार ने विगत दिनों पारा शिक्षकों की मांग, पुलिसकर्मियों के क्षतिपूर्ति अवकाश की मांग, ओल्ड पेंशन सहित कई मांगों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए समस्याओं का समाधान करने का काम किया है.

इसी मांग को लेकर पहले बहुत लाठी खायी है- सेविका माला देवी

भेंट-वार्ता के क्रम में मुख्यमंत्री के समक्ष आंगनबाड़ी सेविका माला देवी भावुक हो गयीं. माला देवी ने रोते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया. उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा - दादा हम अपनी इसी मांग को लेकर पहले बहुत लाठी खायी है. आपको मैं हृदय से धन्यवाद देती हूं कि हमारी मांगों पर पहल करते हुए आप नई नियमावली के तहत हम सभी आंगनबाड़ी कर्मियों की भावनाओं का सम्मान करने का काम कर रहे हैं. मौके पर मंत्री जोबा मांझी, सत्यानंद भोक्ता, आलमगीर आलम, जगरनाथ महतो, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू एवं संघ के अन्य सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/mla-anoop-singh-expressed-gratitude-to-cm-for-giving-20-days-compensation-leave-to-jharkhand-police-personnel/">झारखंड

पुलिस के जवानों को 20 दिन की क्षतिपूर्ति छुट्टी देने को लेकर विधायक अनूप सिंह ने सीएम का जताया आभार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही