Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

3 प्रखंडों की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने दिया धरना समेत गढ़वा की कई खबरें पढ़ें एक साथ

Garhwa : 6 सूत्री मांग को लेकर गुरुवार को रंका अनुमंडल क्षेत्र के आंगनबाड़ी सेविकाओं ने प्रखंड कार्यालय के गेट पर एक दिवसीय धरना दिया. धरना कार्यक्रम का नेतृत्व सेविका बबीता देवी ने किया. मौके पर बबीता देवी ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए नियमावली बनाएं, आंगनबाड़ी सेविकाओं को श्रमिक का दर्जा मिले, सेविका की मासिक वेतन 30000 तथा सहायिका का 20,000 करने, मानदेय के स्थान पर वेतनमान देने तथा केंद्र सरकार द्वारा 2011 के लघु आंगनबाड़ी सेविकाओं को पर्यवेक्षक के पद पर नियुक्त करने, सेविकाओं को महंगाई के अनुसार भत्ता सुविधा देने, भविष्य निधि तथा पोषण अपलोड करने के लिए एंड्राइड मोबाइल की व्यवस्था दे. बबीता ने कहा कि भारत सरकार हमारी इन 6 सूत्री मांगों को यथाशीघ्र माने. बता दें कि झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन रांची के बैनर तले 6 सूत्री मांगों को लेकर के दिल्ली जंतर-मंतर पर आंगनबाड़ी सेविकाएं और सहायिकाएं धरना दे रही है. बीडीओ के माध्यम से एक मांग पत्र प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय मंत्री महिला बाल विकास विभाग को भेजा गया है. इस अवसर पर सेविका मंगल माया देवी, जमीला बीवी, कलावती देवी, उर्मिला देवी, मानिक राज देवी, बिंदु देवी, जयंती देवी, कविता देवी, चिनिया प्रखंड की सेविका जयंती देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी, रमकंडा प्रखंड की सेविका सुनैना देवी, प्रभा देवी, प्रमोदिनी केरकेट्टा सहित काफी संख्या में सेविका उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें :  BREAKING-">https://lagatar.in/jharkhand-cabinet-dearness-allowance-of-state-employees-increased-approval-on-26-proposals/">BREAKING-

झारखंड कैबिनेट : राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ा, 26 प्रस्तावों पर मुहर

 रंका पुलिस ने 3 लकड़ी तस्करों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल 

[caption id="attachment_621662" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/27rc_m_250_27042023_1.jpg"

alt="लकड़ी का बोटा बरामद" width="600" height="500" /> लकड़ी का बोटा बरामद[/caption]   रंका पुलिस ने 3 लकड़ी तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. तीनों को गढ़वा जिला वन प्रमंडल क्षेत्र के रंका वन क्षेत्र के चूतरु पंचायत के बाजारटांड़ के जंगल से गिरफ्तार किया गया. थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रंका वन क्षेत्र के बरदरी -चुतरू के बीच वन माफियाओं के द्वारा निर्बाध रूप से वनों की कटाई करके शहरों की ओर कीमती लकड़ियों को बेचा जा रहा है. सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने दल- बल के साथ धावा बोल दिया. पुलिस ने मौके से सखुआ का बोटा पिकअप वैन में लादकर ले जा रहे तीन तस्करों को पकड़ लिया. इधर वन विभाग के फॉरेस्टर राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि जब्त लकड़ी करीब 100000 की है. वन अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों पर न्याय संगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी. गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्त चुत्तरु पंचायत के बताए जा रहे हैं.

स्वयं सहायता समूह परिवार की वार्षिक आय बढ़ाने की पहल

गढ़वा जिला के रंका प्रखंड में सखी मंडल की महिला सदस्यों की आय बढ़ाने एवं रोजगार सुनिश्चित करने की पहल की गई. यहां महिला लखपति किसान मिशन 25 मिलियन अभियान की शुरुआत की गई. इस अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह परिवार की वार्षिक आय एक लाख करने की योजना है. इस संबंध में जानकारी देते हुए झारखंड आजीविका मिशन के प्रखंड प्रबंधक मनोज कुमार तिर्की ने बताया कि प्रखंड स्तर पर बीडीओ देवानंद राम की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है. जिसमें बीडीओ को अध्यक्ष, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक झारखंड राज्य आजीविका मिशन को सचिव, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को सदस्य, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रंका को सदस्य, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को सदस्य एवं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी को सदस्य बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : विरोध">https://lagatar.in/sirmtoli-sarnasthal-beautification-work-started-amidst-opposition-and-support/">विरोध

और समर्थन के बीच सिरमटोली सरनास्थल सौंदर्यीकरण का काम शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही