Search

 
 
 

राशन डीलर के खिलाफ लाभुकों में आक्रोश, हटाने की मांग समेत पाटन की दो खबरें

 
Patan (Palamu) : पाटन प्रखंड के हिसरा बरवाडीह पंचायत के नान्ही झरिया के पीडीएस दुकानदार न्यू सहेली महिला विकास समिति के प्रति लाभुकों में आक्रोश है. लाभुकों ने डीलर पर 2 माह का  राशन, दाल, नमक व धोती-साड़ी वितरण नहीं करने का आरोप लगाया है. साथ ही पीडीएस  दुकानदार के पति द्वारा अशब्द बोलने का भी आरोप लगाया है. नाराज लाभुकों ने जन वितरण प्रणाली से राशन नहीं लेने का निर्णय लिया. लाभुकों ने पीडीएस दुकानदार को हटाने की मांग की है. लाभकों ने बीडीओ पाटन अमित कुमार झा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार, मुखिया हिसरा बरवाडीह जय शंकर प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य गीता देवी से पीडीएस दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. विरोध करने वालों में लाभुक धर्म देव राम, राजेंद्र राम, लक्ष्मी देवी, नगीना पासवान, मुन्ना पासवान, आनंद राम, राम किशन राम, भरदूल राम, कमला कांत प्रसाद समेत अन्य लाभुक मौजूद थे.

पाटन : गुमटी से 25 बोतल बियर बरामद, संचालक समेत दो गिरफ्तार

पाटन (पलामू ) : पाटन थाना क्षेत्र स्थित किशनपुर बाजार में गौतम कश्यप की गुमटी से पाटन पुलिस ने 500 एमएल के केन बियर 25 पीस बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने दुकान संचालक गौतम कश्यप पिता- विनोद कश्यप एवं विनोद कश्यप पिता-स्व. डोमन साव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : भगवान">https://lagatar.in/lord-ram-is-present-in-every-particle-no-one-has-the-capacity-to-bring-him-sadhna-bharti/">भगवान

राम कण-कण में हैं, किसी की हैसियत नहीं कि उन्हें ला सके : साधना भारती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही