Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : मारपीट से वकीलों में आक्रोश, महासचिव ने कहा- वकील कोर्ट में भी सुरक्षित नहीं

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची सिविल कोर्ट में दिनदहाड़े बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और अधिवक्ता पवन खत्री के साथ हुई मारपीट के बाद वकीलों में काफी आक्रोश है. रांची जिला बार एसोसिएशन के महासचिव और स्टेट बार काउंसिल के प्रवक्ता संजय विद्रोही ने पवन खत्री के साथ हुई मारपीट की घटना पर कहा है कि लोगों को न्याय दिलाने वाले वकील कोर्ट परिसर में भी सुरक्षित नहीं हैं. इस घटना के बाद रांची सिविल कोर्ट के सभी अधिवक्ता सिविल कोर्ट से अल्बर्ट एक्का चौक तक शांतिपूर्ण मार्च निकालेंगे. इस पैदल मार्च के जरिये वकील एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के लिए अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करेंगे.

घटना पर काउंसिल को संज्ञान लेने का आग्रह

वहीं ऑल इंडिया लॉयर्स फोरम ने अधिवक्ता पवन खत्री के साथ हुई मारपीट की घटना की निंदा करते हुए कहा है कि सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट यह दिखाता है कि वकील कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं. लॉयर्स फोरम के प्रदेश महासचिव सत्येंद्र प्रसाद उर्फ सत्या ने इस घटना के बाद एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जल्द से जल्द लागू करने की मांग की है और अधिवक्ता पवन खत्री के साथ हुई घटना पर काउंसिल को संज्ञान लेने का आग्रह किया है.

अधिवक्ता और विपक्षी क्लाइंट के बीच हुई मारपीट

बता दें कि रांची सिविल कोर्ट में अधिवक्ता और विपक्षी क्लाइंट के बीच मारपीट हुई है. जानकारी के मुताबिक, रांची सिविल कोर्ट के वकील और रांची जिला बार एसोसिएशन के प्रशासनिक सचिव पवन की रंजन खत्री के साथ मारपीट हुई है. अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट के बाद रांची सिविल कोर्ट के अन्य वकीलों में आक्रोश का माहौल है. इस घटना के बाद अधिवक्ता पवन खत्री और बार के अन्य सदस्य और पदाधिकारी कोतवाली थाना पहुंचे हुए हैं. जहां मारपीट करने वाले कालाइंट के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/criminals-opened-fire-on-youth-riding-fortuner-in-namkum-ranchi/">रांची

के नामकुम में फॉर्च्यूनर सवार युवक पर अपराधियों ने चलायी गोली
wpse_comments_template

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही