Search

 
 
 

विधायक बैद्यनाथ राम को मंत्री नहीं बनाने पर लातेहार के लोगों में रोष

 
Ashish Tagore Latehar: विधायक बैद्यनाथ राम को अंतिम समय में चंपाई सोरेन सरकार के कैबिनेट में शामिल नहीं करने पर लातेहार विधानसभा क्षेत्र में खासी मायूसी और रोष देखा जा रहा है. लोगों ने कहा कि विधायक बैद्यनाथ राम को मंत्रीमंडल में शामिल नहीं कर क्षेत्र की जनता की उपेक्षा की गयी है. लातेहार के लोगों के साथ किया गया एक भद्दा मजाक है. लोगों ने कहा, जब विधायक बैद्यनाथ राम का नाम फाइनल हो गया था और उन्हें राजभवन से बुलावा भी आ गया था तो किस परिस्थिती में अंतिम समय में उनका नाम सूची से हटाया गया. बता दें कि जब लोगों को पता चला कि विधायक बैद्यनाथ राम का नाम सूची में आ गया है और उन्हें मंत्री पद की शपथ लेनी है तो लातेहार विधानसभा क्षेत्र में काफी उल्लास देखा गया. विधायक के समर्थकों ने मिठाइयों तक के ऑडर दे दिये थे. लेकिन जब उन्हें शपथ नहीं दिलायी गयी तो वे खासे मायूस हो गये. इसे भी पढ़ें -जमीन">https://lagatar.in/land-scam-case-sub-inspector-bhanus-remand-period-ends-sent-to-jail/">जमीन

घोटाला मामला: उप-निरीक्षक भानु की रिमांड अवधि खत्म, भेजा गया जेल

लातेहार चैंबर ऑफ कॉमर्स ने जताया रोष

लातेहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा तथा वैश्य महासभा ने संयुक्त रूप से बैद्यनाथ राम को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करने पर रोष प्रकट किया. राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ने कहा कि अनुसूचित जाति के एक विधायक का अंतिम समय में सूची से नाम काटा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. लातेहार की जनता इसे कतई बर्दास्त नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि झारखंड में लगभग 50 लाख अनुसूचित जनजाति के लोग रहते हैं. चंपई सोरेन सरकार में अजा समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से लोगों में भारी निराशा है. वैश्य महासभा के जिला अध्यक्ष महेंद्र शौंडिक ने कहा कि इसके विरोध में अगर सड़क में भी उतरना पड़े तो लोग उतरेंगे. विधायक बैद्यनाथ राम को मंत्री नहीं बनाये जाने पर झामुमो नेता व कार्यकर्ताओं में भी खासी नाराजगी देखी जा रही है. ओबीसी नेता पवन कुमार दिलीप, उमाकांत प्रसाद, अंकित पांडेय,विशाल कुमार व आशीष कुमार उर्फ मुनी ने भी आक्रोश जाहिर किया. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/conspiracy-to-spoil-the-communal-atmosphere-is-happening-repeatedly-in-jharkhand-attempts-were-made-17-times-in-the-last-year/">झारखंड

में बार बार हो रही सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की साजिश, पिछले साल भर में 17 बार की गयी कोशिश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही