Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कम राशन देने पर PDS दुकानदार के खिलाफ भड़का गुस्सा, कार्डधारियों ने किया मुखिया के आवास का घेराव

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : कम राशन देने पर जिले के बाघमारा में जमुआटांड़ पंचायत के श्रीधरपुर गांव में PDS दुकानदार के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क गया है. पीडीएस दुकानदार मुकेश कुमार गुप्ता के पास कार्डधारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जमुआटांड़ के मुखिया सुलोचना देवी के आवास का घेराव किया.

ग्रामीणों का आरोप- महीने में सिर्फ 8 से 10 दिन ही खुलती है दुकान

मौके पर प्रदर्शन कर रहे कार्डधारियों ने बताया कि पीडीएस दुकानदार मुकेश गुप्ता महीने में 8 से 10 दिन दुकान खोलता है और कार्डधारियों को राशन के लिए बार-बार दौड़ाता है. इसे भी पढ़ें- रामगढ़">https://lagatar.in/woman-injured-hospitalized-after-being-shot-during-army-exercise-in-ramgarh-barkakana/143125/">रामगढ़

के बरकाकाना में सेना के अभ्यास के दौरान गोली लगने से महिला घायल, अस्पताल में भर्ती

राशन की कटौती भी की जाती है

कार्डधारियों ने बताया कि दुकानदार प्रत्येक कार्डधारी से 3 किलो राशन की कटौती करता है. त्योहार में पीडीएस दुकानदार द्वारा 10 रुपये 20 करके खर्चा भी मांगा जाता है. मौके पर जमुआटांड़ मुखिया सुलोचना देवी ने कार्डधारियों को सुनिश्चित करते हुए कहा कि मामला उन तक पहुंचा है. निश्चित तौर पर मामले की जांच कर प्रखंड के वरीय अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया जायेगा. ग्रामीणों को हरसंभव मदद करेंगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही