Search

 
 
 

विनोद बिहारी महतो की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने से आजसू पार्टी में आक्रोश

 
Bokaro :  चंदनकियारी रोड स्थित रामडीह मोड के पास बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम में लगे बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा को मंगलवार को किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया. इसको लेकर आजसू पार्टी और बिनोद बिहारी महतो जयंती समारोह समिति के लोगों में आक्रोश है. इसी को लेकर आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक उमाकांत रजक प्रतिमा स्थल पर पहुंचे. प्रतिमा का निरीक्षण कर आक्रोश जताया. जानकारी के जानकारी के अनुसार देर रात क्षतिग्रस्त किए गए प्रतिमा को अज्ञात लोगों के द्वारा मरम्मत कर उसे काले रंग से पेंट कर दिया गया है. वहीं मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले पर राज्य के मंत्री चंपई सोरेन ने भी संज्ञान लिया है. डीसी से क्षतिग्रस्त मूर्ति की मरम्मत कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने की बात ट्विटर के माध्यम से कही है. आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक ने कहा कि जिस तरह से जयपुर से पत्थर की बनी मूर्ति को लाकर यहां 2017 में स्थापित किया गया था. उस मूर्ति को क्षति पहुंचाने का काम किया गया है और क्षति पहुंचाने वाले लोगों ने इसकी मरम्मत करने का भी काम किए हैं. रजक ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस जल्द दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई करे, नहीं तो सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे. क्योंकि इसी तरह कुछ दिन पूर्व धनबाद के महुदा मोड़ में विनोद बिहारी महतो की प्रतिमा से सर को काटकर अलग कर दिया गया था. इस तरह की हरकत हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. इसे भी पढ़ें- कैबिनेट">https://lagatar.in/cabinet-meeting-50-thousand-assistant-teachers-will-be-appointed-the-number-of-food-security-beneficiaries-will-increase/">कैबिनेट

की बैठकः 50 हजार सहायक शिक्षकों की होगी नियुक्ति, खाद्य सुरक्षा लाभुकों की बढ़ेगी संख्या, जानें अन्य फैसले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही