Search

 
 
 

ईडी के खिलाफ आदिवासी संगठनों के आक्रोश को लेकर रांची में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ED ऑफिस की सुरक्षा बढ़ी

 
Ranchi : ईडी के खिलाफ आदिवासी संगठनों के आक्रोश को लेकर रांची में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. वहीं दूसरी तरफ एअरपोर्ट रोड स्थित ईडी ऑफिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. गौरतलब है कि शुक्रवार को आदिवासी संगठनों ने ईडी द्वारा आदिवासी सरकार और आदिवासी मुख्यमंत्री को अस्थिर करने का प्रयास का आरोप लगाते हुए मोरहाबादी मैदान से राजभवन तक मार्च करेंगे और वहां धरना-प्रदर्शन करेंगे. इसे लेकर राजभवन से लेकर मोरहाबादी मैदान तक पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसे भी पढ़ें -TMC">https://lagatar.in/tmc-leader-mahua-moitra-vacated-the-government-bungalow-the-team-of-estate-directorate-had-reached/">TMC

नेता महुआ मोइत्रा ने सरकारी बंगला खाली किया, पहुंची थी संपदा निदेशालय की टीम

ईडी ऑफिस के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर रांची एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस बल के अलावा चारों तरफ बैरिकेडिंग कर सुरक्षा को और पुख्ता बना दिया गया है. सुरक्षा जांच के बिना अब कोई भी ईडी दफ्तर में प्रवेश नहीं कर पाएगा. ईडी ऑफिस को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

विधि व्यवस्था को लेकर ईडी ने मुख्य सचिव और डीजीपी को लिखा था पत्र

बता दें कि जमीन घोटाला में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 20 जनवरी को पूछताछ होनी है. पूछताछ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर ईडी ने मुख्य सचिव, डीजीपी और रांची एसएसपी को भी पत्र लिखा था. ईडी के पत्र मिलने के बाद रांची पुलिस के द्वारा सीएम हाउस, ईडी के रांची जोनल ऑफिस के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि ईडी के अफसर जो सीएम हाउस में पूछताछ के लिए जाएंगे, उनके लिए भी ईडी कार्यालय से सीएम हाउस तक विशेष तौर पर स्कॉट की व्यवस्था की गई है. इसे भी पढ़ें - अयोध्या">https://lagatar.in/ayodhya-adhir-ranjan-choudhary-raised-hue-and-cry-pm-modi-himself-wants-to-become-incarnation-of-ram/">अयोध्या

: अधीर रंजन चौधरी ने हल्ला बोला, पीएम मोदी खुद राम का अवतार बनना चाहते हैं…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही