Search

 
 
 

राहुल गांधी पर ED की कार्रवाई से नाराज झारखंड कांग्रेस का राजभवन घेराव, लोकतंत्र हनन का लगाया आरोप

 
Ranchi : नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ लगातार जारी है. इसे मुद्दा बनाते हुए झारखंड के कांग्रेस कार्यकर्ता ने गुरुवार को राजभवन का घेराव किया. घेराव कार्यक्रम में सभी जिलों से सीनियर नेताओं के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहुंचे. राजभवन घेराव बक नेतृत्व स्वयं प्रदेश राजेश ठाकुर कर रहे थे. राजेश ठाकुर ने कहा, मोदी सरकार भूल गई है कि कांग्रेस के नेताओं ने ही किसान आंदोलन के समय केन्द्र को झुकाने का काम किया था. इसे भी पढ़ें –जस्टिस">https://lagatar.in/justice-ranjana-prakash-desai-will-be-the-new-president-of-the-press-council-of-india/">जस्टिस

रंजना प्रकाश देसाई भारतीय प्रेस परिषद की नयी अध्यक्ष होंगी!
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/RAJESH1.gif"

alt="राहुल गांधी पर ED की कार्रवाई से नाराज झारखंड कांग्रेस का राजभवन घेराव, लोकतंत्र हनन का लगाया आरोप" width="600" height="400" />

संवैधानिक संस्थाओं को कुचल रही मोदी सरकार – राजेश ठाकुर

राजेश ठाकुर ने कहा कि देश के लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को आज मोदी सरकार द्वारा कुचलने का प्रयास किया जा रहा है. मोदी सरकार के वन रैंक वन पेंशन योजना आज नो रैंक नो पेंशन में बदल गई है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने तो देश की आजादी में एक बलिदान नहीं दिया, कांग्रेस ने तो बलिदानों की लाइन दी है. केएन त्रिपाठी ने कहा कि मोदी सरकार आज जनरल डायर के नक्शे कदम पर है. ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता के ऊपर गृह मंत्रालय के निर्देश पर दिल्ली पुलिस द्वारा हमला किया. Ed के बहाने मोदी सरकार ने राहुल गांधी को परेशान करने का काम किया है. राजभवन घेराव कार्यक्रम में विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, विधायक प्रदीप यादव, अम्बा प्रसाद, सांसद गीता कोड़ा, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/CONG.gif"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें –रांची">https://lagatar.in/hearing-on-pil-seeking-nia-probe-into-ranchi-violence-on-friday-high-court-urges-early-hearing/">रांची

हिंसा की NIA जांच की मांग से जुड़ी PIL पर शुक्रवार को सुनवाई, हाईकोर्ट ने जल्द सुनवाई का आग्रह किया स्वीकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही