Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंगकिता दत्ता शोषण मामला : युवा कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास को गिरफ्तार करने बेंगलुरु पहुंची असम पुलिस

Guwahati : असम पुलिस आज रविवार को भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास को गिरफ्तार करने कर्नाटक के बेंगलुरु पहुंची. बीवी श्रीनिवास के घर में कोई भी नहीं मिलने पर असम पुलिस ने घर के बाहर नोटिस चिपका दिया गया. खबर है कि एक नोटिस उनके मूल निवास स्थान पर भी भेजा गया है.       ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे 

बीवी श्रीनिवास के घर नोटिस चस्पां किया गया   

श्रीनिवास के बेंगलुर स्थित आवास पर पहुंचे गुवाहाटी के संयुक्त आयुक्त और पुलिस उपायुक्त (ओपीएस) थुबे प्रतीक विजय कुमार ने कहा कि,हम आरोपी बीवी श्रीनिवास के घर नोटिस देने आये थे. घर पर कोई मौजूद नहीं था, इसलिए हमने नोटिस उनके घर के बाहर लगा दिया. बताया कि एक नोटिस उनके मूल निवास स्थान पर भी भेजा गये है. बता दें कि FIR में कहा गया है कि आरोपी पिछले 6 माह से पीड़िता को प्रताड़ित कर रहा था. उनके साथ दुर्व्यवहार और यौन शोषण कर रहा था. कहा कि हमने सारी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया है. हमने कर्नाटक पुलिस को पहले ही बता दिया था.

असम पुलिस कानून के अनुसार काम कर रही है

इस संबंध में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर कहा कि, असम पुलिस कानून के अनुसार काम कर रही है. कृपया आरोपी को कानूनी प्रक्रिया में सहयोग करने की सलाह दें. इसका जवाब देते हुए कांग्रेस सांसद रणदीप सूरजेवाला ने हिमंत बिस्वा सरमा पर हल्ला बोलते हुए कहा कि असम सीएम कभी पवन खेड़ा, कभी श्रीनिवास और कभी किसी और को गिरफ़्तार करना चाहते हैं. आरोप लगाया कि वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि कभी एक बार पीएम मोदी उनको शारदा मामला में गिरफ़्तार करना चाह रहे थे. इसलिए वे भाजपा में घुस गये. उनकी बातों पर ज़्यादा ध्यान नहीं दें.

श्रीनिवास के खिलाफ अंगकिता ने दर्ज कराई है एफआईआर

जान लें कि असम इकाई की निलंबित युवा कांग्रेस प्रमुख अंगकिता दत्ता ने बीवी श्रीनिवास के खिलाफ दिसपुर थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 509, 294, 341, 352, 354, 354ए और 506 के साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कराया है. अंगकिता ने तीन दिन पहले कई ट्वीट्स  कर आरोप लगाया था कि  श्रीनिवास बीवी ने उनका कई बार उत्पीड़न किया. यह भी दावा किया कि उसने राहुल गांधी को श्रीनिवास के गलत कामों से अवगत कराते हु मामले में उनके हस्तक्षेप की मांग की थी. अंगकिता  ने लिखा कि मुझे राहुल गांधी पर बहुत विश्वास था.  श्रीनिवास के उत्पीड़न और मेरे प्रति अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल के बारे में उन्हें अवगत कराने के लिए मैं भारत जोड़ो के दौरान जम्मू गयी थी. लेकिन  श्रीनिवास खिलाफ कोई जांच नहीं की गयी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही