Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सड़क पर उतरे नाराज बीएड छात्र, जाम से कराहा धनबाद

Dhanbad : नाराज बीएड छात्र सोमवार को सड़क पर उतर आए. पहले बीएड छात्रों ने विश्वविद्यालय में हंगामा व पॉलिटेक्निक सड़क को जाम किया. इसके बाद डीसी आवास के समीप स्टेशन-सिटी सेंटर मुख्य सड़क को जाम कर दिया. जिससे शहर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही. सड़क जाम का प्रभाव सिटी सेंटर-बरवाअड्डा सड़क, लुबी सर्कुलर रोड, धनबाद स्टेशन से स्टील गेट सड़क सहित अन्य सड़कों पर पड़ा. रणधीर वर्मा चौक के पास की चारों ओर की सड़क लगभग घंटे भर पूरी तरह से जाम रही. रणधीर वर्मा चौक पर तैनात जिला पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के लगभग एक दर्जन जवान घंटों परेशान रहे. स्कूल की छुट्टी का समय होने की वजह से कई स्कूल बस समेत सैकड़ों वाहन घंटों जाम में फंसे रहे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/along-with-liquor-in-jharkhand-there-is-also-scam-in-hologram-babulal/">झारखंड

में शराब के साथ होलोग्राम में भी घोटाला- बाबूलाल

समर्थन में उतरे छात्र संगठन

वहीं बीएड छात्रों के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और एनएसयूआई के सदस्य भी उतर आए. छात्र संगठन के सदस्यों के समर्थन में आने से बीएड छात्र और ज्यादा आक्रोशित हो गए. दोपहर तीन बजे तक जाम लगी रही. तीन बजे जिला प्रशासन की ओर से धनबाद सीओ प्रशांत लायक मौके पर पहुंचे. सीओ और छात्रों के बीच वार्ता का दौर जारी था. छात्र पास होने के आश्वासन के बिना सड़क से हटने को तैयार नहीं थे.

त्रिपक्षीय वार्ता के बाद विद्यार्थियों ने समाप्त किया आंदोलन

सीओ के आश्वासन के बाद साढ़े तीन बजे विद्यार्थी वार्ता करने कुलपति कार्यालय पहुंचे. जहां लगभग ढाई घंटे तक छात्रों, जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हुई. कुलपति ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि सभी फेल विद्यार्थियों को सेमेस्टर थ्री में प्रमोट किया जाएगा. सभी प्रमोट विद्यार्थियों की कॉपी का पुनर्मूल्यांकन कराया जाएगा. साथ ही इस बार सेमेस्टर-2में फेल हुए किसी भी विद्यार्थी को सेमेस्टर थ्री का फॉर्म भरने से नहीं रोका जाएगा. जिसके बाद विद्यार्थियों ने अपना आंदोलन समाप्त किया. अभाविप के नगर मंत्री नीरज निखिल ने बताया कि कुलपति के सकारात्मक आश्वासन पर आंदोलन समाप्त किया गया. लेकिन विद्यार्थी हित में जल्द कार्रवाई नहीं होने पर वे फिर आंदोलन शुरू करेंगे. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-25-lakh-reward-sac-member-naxalite-gautam-paswan-including-five-commanders-killed-campaign-continues/">चतरा

: 25 लाख का इनामी सैक मेंबर नक्सली गौतम पासवान समेत पांच कमांडर मुठभेड़ में ढेर, अभियान जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही