Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधानसभा में नमाज कक्ष बनाए जाने से गुस्साए भाजपाइयों ने चाईबासा में दिया धरना प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया. राज्य सरकार द्वारा तुष्टीकरण की राजनीति के तहत विधानसभा में नमाज कक्ष आवंटित किए जाने के खिलाफ यह धरना दिया गया. भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विपिन पुरती के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा पुराना उपायुक्त कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन हुआ. मौके पर पूर्व विधायक पुत्कर हेंब्रम ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार जनता के हित को भुल चुकी है, राज्य का विकास कैसे हो इसकी कोई योजना नहीं है, इसी कारण यह इस तरह का कार्य कर समाज के लोगों को भ्रमित कर रही है. अल्पसंख्यक समुदाय को आवंटित कक्ष का क्या औचित्य है. झारखंड सरकार एवं विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो द्वारा लिए गए निर्णय से सामाजिक सद्भावना को ठेस पहुंची है. सरकार को इसका जवाब देना चाहिए.

जनता के बीच जाकर इनकी नाकमियों को बतायेंगे: विपिन

धरना को जिला अध्यक्ष विपिन पूर्ति ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार जो कदम उठा रही है उसका परिणाम जनता देगी, हम जनता के बीच जाकर इनके 2 वर्षों के नाकामियों को रखेंगे. इनके द्वारा समाज को बांटने की जो साजिश रची जा रही है, उसे हम बताएंगे. हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आज सांकेतिक धरना दे रहे हैं. यादि सरकार इस निर्णय को वापस नहीं लेती है तो हम सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे. धरना प्रदर्शन में ये हुए शामिल: कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष ललित गिलुवा, इंद्रजीत सामड, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्षा गीता बालमुच्चु, महामंत्री विजय मेलगांडी़, मनोज लेंया़गि, अनिल विरूली, चुमरु चातोम्बा, राकेश बबलू शर्मा, मालती गिलुवा , रामानुज शर्मा, अशोक पान, शंभू हजरा ,चंदन झा, संजय अखाड़ा, जय किशन विरूली ,कुश पुरती ने संबोधित किया. वहीं मौके पर भाजपा नगर अक्षय खत्री, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी, जिला महामंत्री जगदीश पिंगवा, जिला मंत्री अशोक पान ,सन्नी पासवान आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही