Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुस्से में व्यवसायी, 15 से राज्य में खाद्यान्न की आवक बंद करेंगे

Ranchi: झारखंड राज्य कृषि उपज और पशुधन विपणन (संवर्धन और सुविधा) विधेयक-2022 के खिलाफ राज्य भर के व्यवसायियों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है. विधेयक वापस लेने की मांग को लेकर व्यवसायी चरणबद्ध आंदोलन चला रहे हैं. आखिर विधेयक का व्यापारी विरोध क्यों कर रहे हैं. यह जानने के लिए शुक्रवार को हिंदी दैनिक शुभम संदेश रांची के किशोरगंज चौक स्थित प्रधान कार्यालय में व्यवसायियों की परिचर्चा का आयोजन हुआ. इसमें व्यापारियों ने इसे काला कानून बताया. कहा, सरकार स्डेक होल्डर्स से बात करे, विधेयक वापस ले, नहीं 15 को राज्य भर की बाजार समिति की दुकानें बंद रखेंगे. खाद्यान्न की आवक बंद करेंगे और बाहर भी नहीं जाने देंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही