Search

 
 
 

नाराज पासआउट छात्रों ने रांची यूनिवर्सिटी में जड़ा ताला, मेन गेट से निकल गये वीसी

 
Ranchi :  नाराज छात्रों ने आज मंगलवार को रांची यूनिवर्सिटी में ताला जड़ दिया. आरयू से पासआउट छात्र सुबह 10 बजे अपनी मांगों को लेकर यूनिवर्सिटी पहुंचे थे. लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन से उनकी बात नहीं हो पायी. ऐसे में नाराज होकर छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन और स्टेट लाइब्रेरी के अपोजिट वाले गेट को बंद कर दिया. गेट पर ताला जड़ने से विश्वविद्यालय के  कर्मचारी व अन्य अंदर फंसे हैं. ऐसे में आरयू के वीसी डॉ अजीत कुमार सिन्हा मेन गेट से बाहर निकल गये. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/2bf84306-f88d-400f-bd28-700546e6f05e.jpg"

alt="" width="1600" height="1200" />

जानें क्या है मामला

बता दें कि सत्र 2017-20 और 2018-21 के छात्रों को एक जेनेरिक पेपर दिया गया था. जबकि नियमानुसार, छात्रों को ऑनर्स पेपर के साथ दो जेनेरिक पेपर का अध्ययन करना था. इतने सालों बाद यूनिवर्सिटी को अपनी गलती समझ आयी. जिसके बाद यूनिवर्सिटी ने एक और जेनेरिक पेपर की परीक्षा लेने का फैसला किया है. इसको लेकर छात्रों में नाराजगी है. छात्रों का कहना है कि तीन-चार साल बाद फिर से स्नातक की परीक्षा देना संभव नहीं है. छात्रों की मांग है कि पूर्व के अंकों के आधार पर उन्हें ग्रेस मार्क्स देकर समय पर रिजल्ट प्रकाशित करें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही