Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खेलगांव के नाराज सुरक्षाकर्मियों ने JSSPS प्रबंधन को दिया आवेदन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खेलगांव में कार्यरत निजी सुरक्षाकर्मी मानदेय कटौती को लेकर आंदोलनरत हैं. बीते दिनों उन्होंने एक दिवसीय प्रदर्शन भी किया था. बुधवार को इन्होंने जेएसएसपीए प्रबंधन को इस मामले में आवेदन भी दिया है. सुरक्षा कर्मियों ने आवेदन में कहा है कि सभी सुरक्षाकर्मी 2011 से ही (मेगास्पोर्ट्स स्टेडियम) खेल गांव में कार्यरत हैं. इस दौरान सभी का वेतन सरकारी नियम के अनुसार हमेशा बढ़ते रहा है. सभी सुरक्षाकर्मी काल अवधि के दौरान लेबर एक्ट 1974 के तहत हाइली स्किल्ड के अंतर्गत आते हैं और गवर्मेंट गाइडलाइन के कांट्रैक्ट रूल के अनुसार वेतन की बढ़ोतरी होनी चाहिए. और इसमें जो सुविधाएं मिल रही थी, जैसे वर्दी, वासिंग बोनस, एचआरए दिया जान चाहिए. जबकि नियम विरुद्ध वेतन को घटाने की बात हो रही है.

12 हजार से घटा कर 10 हजार महीना करने की बात

झारखंड सरकार और सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की संयुक्त इकाई झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन समिति (जेएसएसपीस) के अधीन खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कार्यरत 135 निजी सुरक्षाकर्मियों ने आरोप लगाया है कि कमांडो सिक्योरिटी कंपनी द्वारा पिछले टेंडर में 12000 रुपये प्रतिमाह (पीएफ और ईएसआइ) काटकर दिया जाता था. लेकिन नए टेंडर में उन्हें 10 हजार से भी कम राशि प्रति महीना पेमेंट देने की बात हो रही है. इसी सूचना पर सुरक्षा कर्मियों में रोष है. जानकारी के अनुसार, खेल सचिव सह जेएसएसपीस कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष ने पहले की सिक्यूरिटी टेंडर की पूरी प्रक्रिया को गलत बताते हुए रद्द कर दिया था. आदेश दिया है कि नया टेंडर तुरंत जारी किया जाए. इस मामले में खेल मंत्री हफीजुल हसन के हस्तक्षेप के बाद खेल सचिव मनोज कुमार ने विभागीय मंत्री के निर्देशानुसार टेंडर को रद्द करते हुए जल्द से जल्द नया टेंडर जारी करने का आदेश दिया था.
इसे भी पढ़ें – ">https://lagatar.in/ranchi-district-allotted-to-39-trainee-dsps/">

 रांचीः 39 प्रशिक्षु डीएसपी को आवंटित हुआ जिला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही