Search

 
 
 

लोहरदगा: जेपीपी कार्यालय में अनिल भगत ने किया ध्वजारोहण

 
Lohardaga: झारखंड पीपुल्स पार्टी (जेपीपी) के केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व झारखंड आंदोलनकारी पूर्व विधायक स्व. कमल किशोर भगत के छोटे भाई अनिल टाना भगत ने 78वां स्वतंत्रता दिवस पर गुरुवार को किस्को मोड़ स्थित कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी. इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता लाल नवल किशोर नाथ साहदेव, रामचंद्र गिरि, संजू सिंह, सुनीता उरांव, राम नारायण प्रसाद, मनोज उरांव, मुरारी जी, संगीता कुमारी, जाहिद अंसारी, एजाजुल अंसारी, मुकेश साहु, जेना भगत, प्रकाश टोप्पो, सुकरू उरांव, अनिस अंसारी, मुनवा उरांव, गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, बाबूलाल साहदेव आकाश उरांव, अमित सोनी, संदीप उरांव, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित हुए. मौके पर लोहरदगा जिला समेत समस्त झारखंड वासियों को शुभकामनाएं दीं. कहा कि भैया स्व. कमल किशोर भगत का सपना था, लोहरदगा का विकास! हमने उनके सपनों को साकार करने के लिए झारखंड पीपुल्स पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सूर्य सिंह बेसरा पूर्व विधायक के सफल नेतृत्व में रोजगार उन्मुख शिक्षा, रोजगार के अवसर की उपलब्धता, लघु एवं कुटिर उद्योगों की स्थापना, समता जजमेंट लागू कराने के लिए संघर्ष करने के लिए दृढ़ निर्णय लिए हैं. इसके लिए सामूहिक विचार, सामूहिक निर्णय, सामूहिक नेतृत्व आवश्यक है. आइए हम सब मिलकर इस स्वतंत्रता दिवस पर दृढ संकल्प के साथ जिला एवं झारखंड राज्य के विकास में सक्रिय सहभागी बनें. इसे भी पढ़ें - कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-police-commissioners-clarification-we-are-not-saving-anyone-in-the-rape-murder-case/">कोलकाता

पुलिस आयुक्त की सफाई, बलात्कार-हत्या मामले में हम किसी को बचा नहीं रहे…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही