Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

16 जून को अनिल चौरसिया की पुण्यतिथि, विधायक आलोक चौरसिया ने लोगों को किया आमंत्रित

Palamu : डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक चौरसिया ने अपने आवास शाहपुर में प्रेसवार्ता की. उन्होंने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय अनिल चौरसिया की 16 जून को 11वीं पुण्यतिथि है. इसमें शामिल होने के लिए आमलोगों से उन्होंने अपील की. आलोक चौरसिया ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति 16 जून ग्राम कीनी, गढ़वा रोड पर उनके आदमकद प्रतिमा के समक्ष 11वीं पुण्यतिथि एवं शोक सभा का आयोजन सुबह 10 बजे किया जायेगा. विधायक ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय अनिल चौरसिया ने अपने राजनीतिक जीवन में झारखंड-बिहार में अलग पहचान बनाई. क्षेत्र के शोषितों, दलितों, पिछड़ा, अल्पसंख्यक और आदिवासियों पर हो रहे जुल्म का प्रतिकार किया. सामंतवाद के खिलाफ वे लड़ते रहे. विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें दो बार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया. उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए वो जी-जान से जुटे हुए हैं. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-hindu-mahasabha-staged-protest-in-front-of-raj-bhavan-against-police-brutality-in-jamshedpur/">झारखंड

हिंदू महासभा ने राजभवन के समक्ष दिया धरना, जमशेदपुर में हुए पुलिसिया जुल्म का किया विरोध
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही