Search

 
 
 

विवेकानंद कॉन्वेंट के निदेशक अनिल कुमार ने संसद भवन में बैठकर मॉनसून सत्र की कार्यवाही को देखा

 
Koderma : नई दिल्ली में स्थित भारतीय लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर संसद भवन के दोनों सदनों में चल रहे मॉनसून सत्र की कार्यवाही को विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल के निदेशक अनिल कुमार, तिलैया के व्यवसायी मुकेश कुमार व प्रवीण कुमार सिन्हा के साथ देखा. अनिल कुमार ने बताया कि लोकसभा की कार्यवाही को दर्शक दीर्घा में बैठकर देखना काफी रोमांचक व अविस्मरणीय रहा. हालांकि हंगामे के कारण सत्र पूर्ण रूप से चल नहीं पा रहा है. लोकसभा की कार्यवाही खत्म होने के बाद सांसद व केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने अपने संसदीय क्षेत्र से पहुंचे सभी दर्शकों को अपने साथ लोकसभा, सेंट्रल हॉल, संविधान कक्ष के साथ-साथ पूरे संसद भवन का भ्रमण करवाई. साथ ही साथ देशभर के कई मंत्रियों, लोकसभा व राज्यसभा के सांसदों से मुलाकात व परिचय करवाई. इसे भी पढ़ें : विष्णु">https://lagatar.in/vishnu-aggarwal-and-chhavi-ranjan-used-to-talk-through-whatsapp-and-facetime-confidential-documents-were-also-transacted/">विष्णु

अग्रवाल और छवि रंजन व्हाट्सप और फेसटाइम के जरिए करते थे बात, गोपनीय दस्तावेजों का भी होता था लेनदेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही