Search

 
 
 

Bihar News: अनिल कुमार फिर बने हम सेक्युलर के प्रदेश अध्यक्ष

पटना में सोमवार को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्यूलर) की राज्य परिषद की बैठक हुई. बैठक में केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की मौजूदगी में पूर्व मंत्री डॉ अनिल कुमार को सर्वसम्मति से पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया.
 
बिहार की खबरें

Patna: पटना में सोमवार को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्यूलर) की राज्य परिषद की बैठक हुई. बैठक में केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की मौजूदगी में पूर्व मंत्री डॉ अनिल कुमार को सर्वसम्मति से पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया.

 

इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री जीतन मांझी ने दलित समाज को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि दलितों की स्थिति चिंताजनक है. दलिता का वास्तविक विकास तभी संभव है जब सेपरेट इलेक्टोरेट और सभी के लिए समान शिक्षा व्यवस्था लागू हो.

 

मांझी ने कहा कि संसद में दलितों की आवाज बहुत कम उठती है और दावा किया कि केवल सांसद चंद्रशेख आजाद ही दलितों के मुद्दे पर खुलकर बोलते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने स्वयं चंद्रशेखर को संसदीय कार्यवाही की जानकारी दी है.

 

जीतन मांझी ने अपन बेटे संतोष कुमार सुमन को सलाह देते हुए कहा कि केवल मुद्दों की राजनीति नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी की विकास नीति पर काम करना जरूरी है. इससे पार्टी मजबूत होगी.

 

दलित समाज से उन्होंने कहा कि यदि जातिगत बंधन नहीं टूट रहा है तो वे बौद्ध धर्म अपनाने पर विचार कर सकते हैं. 

 

आरक्षण के मुद्दे पर बिना नाम लिए उन्होने चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग आरक्षण हितैषी बनने का दिखावा करते हैं और दलितों के नाम पर अधिक सीटें ले लेते हैं, जबकि उनकी पार्टी का उसका उचित हक नहीं मिला.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही