Search

 
 
 

लातेहार: पशुपालक ने लगाई पूर्व विधायक से मुआवजे की गुहार

 
Balumath (Latehar): बारियातू थाना क्षेत्र के रोनहे ग्राम निवासी शंकर उरांव के एक बैल की मौत बीते चार जून को पूर्व विधायक प्रकाश राम के वाहन के धक्के से हो गया था. इस दुर्घटना में पूर्व विधायक प्रकाश राम बाल-बाल बचे थे. उनके वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. तब शंकर ने अपने बैल के मारे जाने की सूचना तुरंत पूर्व विधायक प्रकाश राम को दी थी. लेकिन वे सिर्फ आश्वासन देकर ही रह गए. घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी अब तक कोई सहायता नहीं मिला. इससे शंकर परेशान हैं. उन्होंने बताया कि मैं मजदूर किसान हूं. अब खेती का समय भी आ गया है. मेरे पास बैल लेने के लिए पैसे भी नहीं है. उन्होंने मुआवजा की मांग की है. इसे भी पढ़ें - गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-container-loaded-with-cattle-seized-action-taken-under-the-leadership-of-sdpo/">गिरिडीह

: मवेशी लदा कंटेनर जब्त,एसडीपीओ के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही