Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका में पशु लदा ट्रक पलटा, आधा दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत

Advertisement
Advertisement

Dumka : दुमका जिले के रानीश्वर थाना के पड़िहारपुर गांव के समीप शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें कई मवेशियों की मौत हो गई. पशु लोड एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में ट्रक में लदे आधा दर्जन से ज्यादा पशुओं की मौत हो गयी. पशु तस्कर रात के अंधेरे में जेसीबी की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को खड़ी कर मृत पशु को लोडकर भागने के फिराक में था, पर सुबह हो गयी और दुर्घटना की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गयी. स्थानीय लोग फौरन वहां पहुंचने लगे.

इसे भी पढ़ें - “कोरोना">https://lagatar.in/natural-immunity-more-effective-than-vaccine-found-after-being-corona-they-dont-even-need-a-vaccine/77472/">“कोरोना

होने के बाद मिली ‘नैचुरल इम्युनिटी’ वैक्सीन से अधिक प्रभावशाली, उन्हें टीके की भी जरूरत नहीं”

ग्रामीणों के जमा होते ही पशु तस्कर हो गए फरार

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा होता देख तस्कर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने मृत पशु के साथ दुमका-सियूडी मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया. रोड जाम की सूचना पर रानीश्वर थाना की पुलिस पहुचीं और काफी मशक्कत के बाद जाम को हटाया. पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बिहार से दुमका के रास्ते पश्चिम बंगाल तक पशु तस्करी का खेल जारी है. काफी समय से इलाके से पशुओं से लदी गाड़ी दूसरे राज्य जाती है और पशु तस्कर धड़ल्ले से यह कारोबार कर रहे हैं. इसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है, मगर इन पर कभी कार्रवाई नहीं होती है. प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेने की जरूरत है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही