Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पशु प्रेम : कुएं से बछिया को ग्रामीणों ने निकाला बाहर, भीषण गर्मी की भी नहीं की परवाह

Barhi : बरही की पंचमाधव पंचायत के कोलंगा गांव में पशुप्रेम का अनोखा नजारा देखने को मिला. कुएं में गिरी एक बछिया को बचाने के लिए ग्रामीणों ने भीषण गर्मी की भी परवाह नहीं की. चिलचिलाती धूप में तब तक रेस्क्यू चलाते रहे, जब तक बछिया सुरक्षित कुएं से निकाल नहीं ली गई. करीब चार घंटे रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर निकला गया. दरअसल पानी की तलाश में भटकर रही एक बछिया कुएं में गिर गई. बताया जाता है कि कुएं के ऊपरी हिस्से में मुंडेर बांधा नहीं गया था. अनुमान लगाया जा रहा है कि दोपहर में भीषण गर्मी में पानी की तलाश में बछिया भटकते हुए कुएं के पास पहुंच गई और उसमें गिर गई. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/inauguration-of-new-building-of-jharkhand-high-court-cj-invites-cm-hemant/">झारखंड

हाईकोर्ट के नए भवन का उद्घाटनः सीजे ने सीएम हेमंत को किया आमंत्रित

बछिया बाहर निकली तो झूम उठे ग्रामीण

जब स्थानीय लोगों को इसका पता लगा तो उन्होंने मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र को जानकारी दी. उसके बाद एक व्यक्ति रस्सी के सहारे नीचे उतरा और दूसरे रस्से से बछिया को बांधा. काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया. उसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना देखते ही बना. गाय को सुरक्षित निकालने में समाजसेवी धीरेंद्र कुमार यादव, सिकंदर कुमार, जीतेंद्र कुमार, दीपक कुमार, संदीप, सुरेंद्र, पंकज प्रदीप, विक्रम, गुंजन, बिनोद आदि युवाओं का सराहनीय योगदान रहा. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-hockey-competition-under-community-policing-advice-to-stay-away-from-superstition/">लातेहार

: सामुदायिक पुलिसिंग के तहत हॉकी प्रतियोगिता, अंधविश्वास से दूर रहने की सलाह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही