Search

 
 
 

अमूल दूध के कंटेनर में हो रही थी पशुओं की तस्करी, 17 पशु जब्त

 
Chatra: अमूल दूध के कंटेनर में हो रही थी पशुओं की तस्‍करी. एसपी ऋषभ कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वशिष्ठ नगर थाना पुलिस ने तस्करी के लिए जा रहा 17 पशुओं को बरामद किया है. पशु तस्कर इन पशुओं को अमूल दूध डिलीवरी वाले कंटेनर में ले कर जा रहे थे. हालांकि तस्कर और वाहन का चालक पुलिस को चकमा भागने में सफल रहा. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है.

एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

एसपी ऋषभ कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हुई है.एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि पशु तस्कर दूध कंटेनर में भर कर पशुओं की तस्करी करने के लिए जा रहे थे.कंटेनर दूध डिलीवरी का है. एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-सभी">https://lagatar.in/shops-will-now-open-in-all-districts-till-4-oclock-e-pass-is-necessary-to-go-to-another-district/85559/">सभी

जिलों में अब चार बजे तक खुलेंगी दुकानें, दूसरे जिले में जाने के लिए e-PASS जरूरी

पुलिस को देखकर तस्कर हुए फरार

एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी के द्वारा छापेमारी दल का गठन किया. छापेमारी टीम ने बिहार की ओर से आ रहा दूध कंटेनर को रोका और तलाशी शुरू करनी चाही, तो चालक और उस पर सवार कुछ लोग वाहन छोड़कर भाग गए. दूध की डिलीवरी वाहन में पशु लदे थे. सभी पशुओं को स्थानीय लोगों के बीच बांट दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही