Ranchi : पशु की चोरी करने वाला चोर भाकपा माओवादी का एरिया कमांडर बन गया. हम बात कर रहे हैं गुमला जिले में सक्रिय दो लाख रुपये का इनामी लजीम अंसारी की. लजीम अंसारी मूल रूप से गुमला थाना क्षेत्र लूटो पनसो गांव का रहने वाला है. पिछले छह साल के दौरान लजीम अंसारी ने भाकपा माओवादी संगठन में रहते हुए काफी संपत्ति अर्जित कर ली है.
की खींचतान खत्म: बनी सहमति, 1.80 लाख घरों के रेगुलराइजेशन के लिए सरकार से होगी एक्ट की मांग
गाय-बैल की चोरी करता था
माओवादी बनने से पहले लजीम अंसारी अपने क्षेत्र में लूटपाट करता था. वह पशुओं की चोरी करता था. भैंस चोरी के आरोप में खरका के ग्रामीणों ने उसे रंगेहाथ पकड़ा था और उसकी जमकर पिटाई की थी. इसके साथ ही वह भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर बुद्धेश्वर उरांव ( मृत) के दैनिक सामान की आपूर्ति और लेवी का पैसा कलेक्ट करने का काम करता था. जल्द बड़ा आदमी बनने के लालच में आकर वह माओवादी बन गया. इसे भी पढ़ें- मेयर-अधिकारियों">https://lagatar.in/mayor-officers-tussle-over-consent-made-act-will-be-demanded-regularization-1-lakh-80-thousand-houses/">मेयर-अधिकारियोंकी खींचतान खत्म: बनी सहमति, 1.80 लाख घरों के रेगुलराइजेशन के लिए सरकार से होगी एक्ट की मांग
Leave a Comment