Search

 
 
 

SGFI राष्ट्रीय विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में झारखंड की अंजली कुमारी ने जीता स्वर्ण पदक

Ranchi News: अंडर-19 बालिका वर्ग के 63 किलोग्राम भारवर्ग में अंजली ने कुल 166 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया. उन्होंने स्नैच में 74 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 92 किलोग्राम वजन उठाया.
 
राष्ट्रीय विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता

Ranchi News: नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित 70वीं SGFI राष्ट्रीय विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता 2026-27 में झारखंड की खिलाड़ी अंजली कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया है. प्रतियोगिता का आयोजन 31 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक किया जा रहा है.

 

अंडर-19 बालिका वर्ग के 63 किलोग्राम भारवर्ग में अंजली ने कुल 166 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया. उन्होंने स्नैच में 74 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 92 किलोग्राम वजन उठाया. अंजली ने पंजाब की खिलाड़ी को 6 किलोग्राम और महाराष्ट्र की खिलाड़ी को 8 किलोग्राम के अंतर से पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

 

यह इस सत्र की राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में झारखंड का पहला स्वर्ण पदक है. इस जीत के साथ ही SGFI राष्ट्रीय विद्यालय खेलों में झारखंड के कुल पदकों की संख्या सात हो गई है. अब तक राज्य के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य पदक जीते हैं.

 

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के नेतृत्व में राज्य की भारोत्तोलन टीम प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है. टीम के साथ कोच एवं मैनेजर के रूप में श्वेता निशा कुमारी, रणजीत मिश्रा और अनुपमा कुमारी प्रतिनियुक्त हैं.

 

अंजली की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी मनोज कुमार और राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग सहित खेल प्रभाग के सदस्यों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही