Search

 
 
 

विस्फोटक बनाने के समान के साथ गिरफ्तार अंजू देवी को HC से मिली बेल

 
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने विस्फोटक बनाने का सामान के साथ गिरफ्तार प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन एमसीसी के सदस्य अखिलेश यादव की पत्नी अंजू देवी को जमानत की सुविधा प्रदान की है. अंजू देवी की क्रिमिनल अपील पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय और जस्टिस दीपक रौशन की बेंच में सुनवाई हुई. अंजू देवी की ओर से अधिवक्ता तनु कुमारी और रमेश कुमार ने बहस की. अंजू देवी के खिलाफ पलामू जिले के हुसैनबाद थाना में कांड संख्या 25/2024 दर्ज की गयी थी. जिसमें अखिलेश यादव समेत अन्य लोगों को विस्फोटक अधिनियम समेत अन्य गंभीर धराओं के तहत आरोपी बनाया गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही