Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंजुमन फरोगे उर्दू के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से की मुलाकात

Ranchi: अंजुमन फरोगे उर्दू झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई दी. इस दौरान उर्दू से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई. मालूम हो कि अंजुमन फरोगे उर्दू प्रांतीय स्तर पर एक पंजीकृत संगठन है, जिसका मुख्य उद्देश्य उर्दू के प्रचार-प्रसार के साथ बच्चों में उर्दू के प्रति प्रेम विकसित करना है. मैट्रिक व इंटर स्तर के साथ-साथ प्राथमिक स्तर पर भी सम्मान समारोह इस संगठन का मुख्य कार्य है. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति से संबंधित भी बात की. मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी और उर्दू अकादमी का गठन किया जायेगा. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को कुछ उर्दू किताबें भी भेंट की और शॉल व मोमेंटो देकर उन्हें बधाई दी. मौके पर दानिश अयाज, सरफराज इमाम, मो वसीम अकरम, सरफराज कादरी, मुकर्रम हयात, शोएब अख्तर के अल्वा अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-state-in-charge-mir-reached-ranchi-said-caste-division-and-gender-have-been-taken-care-of-for-the-post-of-minister/">कांग्रेस

के प्रदेश प्रभारी मीर पहुंचे रांची, कहा – मंत्री पद के लिए कास्ट, प्रमंडल व जेंडर का रखा है ख्याल 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही