Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंजुमन इस्लामिया ने मनाया गणतंत्र दिवस, दी बधाई

Ranchi : 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अंजुमन इस्लामिया, रांची के विभिन्न विभागों में झंडोत्तोलन किया गया. झंडोत्तोलन में भारी संख्या में लोग मौजूद थे. सभी के बीच मिठाइयां, चॉकलेट एवं नाश्ता आदि का वितरण किया गया. अंजुमन प्लाजा में संयोजक मोहम्मद नजीब ने सुबह 09 बजे, मौलाना आज़ाद कॉलेज में अंजुमन के अध्यक्ष मोख्तार अहमद ने सुबह 9:30 में झंडोत्तोलन किया. अंजुमन इस्लामिया अस्पताल में अंजुमन के महासचिव डॉ. तारिक़ हुसैन ने सुबह 10:00 बजे झंडोत्तोलन किया. मदरसा इस्लामिया के संयोजक साजिद उमर ने मदरसा में सुबह 10:15 में झंडोत्तोलन किया. इस अवसर पर अस्पताल में मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया. गणतंत्र दिवस के अवसर पर अध्यक्ष मोख्तार अहमद ने अपने भाषण में कहा कि हम सब को मिलकर भारत कैसे आगे बढ़े, इसकी चिंता करने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-police-attacked-in-dokidih-village-4-injured-including-inspector/">जामताड़ा

: डोकीडीह गांव में पुलिस पर हमला, इंस्पेक्टर समेत 4 घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही