Search

कोडरमा के अंकित को मिला ICAR में 24वां स्थान

Koderma: कोडरमा के अंकित कुमार ने आईसीएआर में पूरे भारत मे 24वां रैंक हासिल किया है. आजसू नेता अजीत बरनवाल और सविता देवी के द्वितीय पुत्र अंकित कुमार की इस कामयाबी से प्रदेश के युवा उत्साहित हैं. उन्होंने ICAR (इंडियन कौंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च) की प्रवेश परीक्षा में ओवर ऑल 24 और ओबीसी में रैंक 15 लाकर कोडरमा का मान बढ़ाया है. बता दें कि अंकित ने 2015 में संत क्लेयर्स स्कूल लोकाई से दसवीं की परीक्षा पास की थी. इसे भी पढ़ें- गुजरात">https://lagatar.in/gujarat-riots-sc-objected-to-the-allegation-of-alleged-collusion-with-modis-sit-in-zakia-jafri-case-said-it-is-a-very-harsh-word/">गुजरात

दंगाः जकिया जाफरी मामले में मोदी की SIT के साथ कथित मिलीभगत के आरोप पर SC का एतराज, कहा, यह बहुत कठोर शब्द          

विशाखापत्तनम से इंटर विज्ञान की पढ़ाई की

इसके बाद 2017 में चैतन्या विशाखापत्तनम से इंटर विज्ञान की पढ़ाई की. पहले प्रयास में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में इनका चयन हुआ और मत्स्य विज्ञान में नामांकन लिया. साल 2021 में 140 सीटों वाले सीआईएफई मुंबई में पीजी की पढ़ाई के लिए प्रवेश परीक्षा में इनका चयन हुआ. उन्हें ओवर ऑल रैंक 24 प्राप्त हुआ है. उन्होंने सफलता का श्रेय अपने शिक्षक ओमप्रवेश रवि, माता पिता और अपनी मेहनत को दिया है. इनकी सफलता पर जिप प्रधान शालिनी गुप्ता, साजिद हुसैन लल्लू, संजीव समीर, सुशील अग्रवाल, राजेश कुमार सिंह, विकास कुमार, अशोक वर्णवाल, शंभू वर्णवाल, पप्पू पांडेय, प्रवीण चन्द्र, सतीश कुमार दीपू, सिकन्दर दास और राजकुमार यादव ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jmm-blockade-for-12-hours-by-jamming-the-gates-of-three-tata-group-companies-in-jamshedpur/">जमशेदपुर

में टाटा समूह की तीन कंपनियों का गेट जाम कर झामुमो ने 12 घंटे की नाकेबंदी की [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//