Search

 
 
 

अंकिता भंडारी हत्याकांड  : धरना दे रहे कांग्रेसी नेता और अंकिता के माता-पिता हिरासत में लिये गये, छोड़े गये

National News :   जानकारी के अनुसार आज सुबह पुलिस ने वहां से सभी को हटाने की कोशिश की. इसी दौरान सभी को हिरासत में लिया गया. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन उन लोगों को निशाने पर ले रहा है, जो लोग अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं.
 
अंकिता के माता-पिता हिरासत में लिये गये

National News :  अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर इंडिया गेट पर धरना दे रहे अंकिता के माता-पिता सहित कांग्रेस नेताओं को आज गुरुवार सुबह लगभग चार बजे हिरासत में लिये जाने की खबर है.सभी अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग और भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाये जाने के विरोध में  धरना दे रहे थे. हालांकि बाद में सभी को छोड़ दिया गया.

 

 

जानकारी के अनुसार आज सुबह पुलिस ने वहां से सभी को हटाने की कोशिश की. इसी दौरान सभी को हिरासत में लिया गया. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन उन लोगों को निशाने पर ले रहा है, जो लोग अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं. 

 

 

 

अंकिता के माता-पिता और कांग्रेस नेता मांग कर रहे हैं कि जब तक इस मामले में सीबीआई जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक दुष्यंत कुमार गौतम की राज्यपाल पद पर नियुक्ति पर रोक लगाई जाये. बता दें कि बुधवार देर शाम  राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इंडिया गेट जाकर अंकिता के माता-पिता से मिले और उनका समर्थन किया.


 


 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही