Search

 
 
 

'लाफ्टर शेफ 2' के प्रोमो में अंकिता लोखंडे ने किया प्रेगनेंसी का ऐलान, जानें क्या है सच...

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं. ये चर्चाएं तब शुरू हुईं जब हाल ही में 'लाफ्टर शेफ्स' सीजन 2 का प्रोमो सामने आया. शो के प्रोमो में अंकिता अचानक अपनी प्रेगनेंसी की बात कहती नजर आती हैं
 

Lagatar desk : एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं. ये चर्चाएं तब शुरू हुईं जब हाल ही में 'लाफ्टर शेफ्स' सीजन 2 का प्रोमो सामने आया. शो के प्रोमो में अंकिता अचानक अपनी प्रेगनेंसी की बात कहती नजर आती हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कृष्णा अभिषेक मस्ती करते हुए अंकिता के हाथ से एक मसाले का डिब्बा छीन लेते हैं. इस पर अंकिता गुस्से में उनके पीछे दौड़ पड़ती हैं और मजाकिया अंदाज़ में कहती हैं,मैं प्रेगनेंट हूं.

 

 

 

 

 

अंकिता ने किया प्रेगनेंसी का ऐलान


अंकिता की यह बात सुनकर सब हैरान रह गए. कृष्णा अभिषेक ने इस पर मजाक में कहा लड़का होगा. ये बात सुनकर करण कुंद्रा भी अंकिता लोखंडे के पास आ गए और पूछा कि क्या वाकई आप प्रेगनेंट हैं .वहां बैठे दर्शक भी इस बात पर हैरानी जता रहे थे और हंस रहे थे.

 

यूजर्स ने दी मुबारकबाद


सोशल मीडिया पर इस प्रोमो के जारी होने के बाद कई यूजर्स ने इस पर रिएक्शन दिया है. कई लोगों ने अंकिता को इस बात के लिए बधाई दी तो कई लोगों ने हैरानी जताई कि क्या यह कोई मजाक था .एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा 'अगर ये सच है तो बहुत अच्छा लेकिन अगर ये मजाक था, तो ऐसी बातों का मजाक नहीं करते. एक दूसरे यूजर ने लिखा है कब से सुन रहे हैं कि प्रेगनेंट है. एक और यूजर ने लिखा 'सच में यह प्रेगनेंट है.

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही