Search

 
 
 

Ankita Lokhande का एक्स अकाउंट हैक,पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का एक्स अकाउंट हैक हो गया है. हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी.
 

Lagatar desk  : एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का एक्स अकाउंट हैक हो गया है. हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. 

 

अंकिता लोखंडे ने  पोस्ट शेयर कर दी जानकारी 

अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को ये सूचना दी है. उन्होंने लिखा -सभी को नमस्कार. मेरा एक्स अकाउंट हैक हो गया है. मैं अभी उसे रिकवर करने की कोशिश कर रही हूं. कृपया ध्यान दें कि अगली सूचना तक इस अकाउंट से होने वाली कोई भी गतिविधि मेरी तरफ से नहीं है. अकाउंट के ठीक होते ही मैं आप सभी को अपडेट कर दूंगी. आपके प्यार और सहयोग के लिए शुक्रिया.

 

'पवित्र रिश्ता' से मिली लोकप्रियता


आपको बतादे की अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फॉलोअर्स के साथ कंटेंट शेयर करती हैं. इसके अलावा वे अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल फ्रंट से जुड़ी जानकारी और फोटोज भी अक्सर शेयर करती हैं. 

 


अंकिता लोखंडे का वर्क फ्रंट


अंकिता की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने दिसंबर 2021 में बिजनेसमैन विक्की जैन से शादी की. यह कपल 'बिग बॉस 17' में भी साथ नजर आया था. काम की बात करें तो, अंकिता कई टीवी और रियलिटी शो का हिस्सा रही हैं. फिलहाल वे एक मजेदार कुकिंग रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी लाफ्टर शेफ्स' में नजर आ रही हैं. अंकिता फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. उन्हें  'स्वतंत्र वीर सावरकर' में देखा गया था. अंकिता आने वाले दिनों में वेब सीरीज 'आम्रपाली' में नजर आएंगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही