Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंकिता हत्याकांड : बाबूलाल मरांडी ने डीएसपी नूर मुस्तफा पर आरोपी शाहरुख को बचाने का लगाया आरोप

Advertisement
Advertisement
Ranchi : दुमका जिले में हुए अंकिता हत्याकांड अब तुल पकड़ता जा रहा है. इसको लेकर विपक्षी पार्टी हमलावर हो रही है. बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने दुमका डीएसपी नूर मुस्तफा पर आरोप लगाते हुए कहा कि डीएसपी के खिलाफ दुमका समेत पूरे राज्य के लोगों में भारी आक्रोश है और उनके वहां रहते लोगों को न्याय की उम्मीद नहीं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, इससे पहले कि मामला और बिगड़े, इस षड्यंत्रकारी डीएसपी नूर मुस्तफ़ा पर एफ़आइआर दर्ज करा कर उसे जेल भिजवाइये. उन्होंने कहा कि अंकिता हत्या कांड में जिस डीएसपी नूर मुस्तफ़ा के काम्यूनल भूमिका व अभियुक्त शाहरुख़ को बचाने के आरोप को लेकर लोग उबल रहे हैं,वह अधिकारी घोर आदिवासी विरोधी है, उस इलाक़े में कोयला,बालू, पत्थर चोरी के सरगनाओं का संरक्षक व हिस्सेदार रहा है.इस सब का खुलासा हम थोड़ी देर में करेंगे.

FIR में  नाबालिग की जगह बालिग लिखवाया गया 

बाबूलाल ने कहा की खबरों के मुताबिक़ दुमका में अंकिता को जलाये जाने के मामले में वहां के डीएसपी नूर मुस्तफा ने शुरू से ही अभियुक्त शाहरुख़ हुसैन को बचाने का प्रयास किया. एफ़आइआर में नाबालिग की जगह बालिग़ लिखवा दिये जाने की बात खबरों में आ रही है. इसे भी पढ़ें - झारखंड,">https://lagatar.in/clouds-will-rain-in-many-states-including-jharkhand-bihar-today-strong-wind-will-blow-with-thunder/">झारखंड,

बिहार समेत कई राज्यों में आज बरसेंगे बादल, गरज के साथ चलेगी तेज हवा

जानें पूरा मामला 

बता दें कि दुमका में 23 अगस्त को एकतरफा प्यार में विफल रहने के बाद शाहरूख हुसैन नाम के युवक ने 12वीं की छात्रा पर पेट्रोल छिड़कर उसके ही घर में ही जला दिया गया था. जिससे वह गंभीर रुप से झुलस गयी थी. उसे इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया था. घटना के तुरंत बाद आरोपी शाहरुख को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था. बताया गया कि आरोपी शाहरुख युवती से एकतरफा प्यार करता था, लेकिन युवती उससे बात करना पसंद नहीं करती थी. आरोपी हमेशा युवती को परेशान करते रहता था. दोस्ती करने के लिए कई बार दबाव दिया, पर स्वीकार नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी. इसी के आधार पर उसने घर में सोयी युवती के उपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दिया था. जिससे युवती गंभीर रूप से झुलस गयी थी. जिसके बाद युवती को रिम्स में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-criminals-shot-a-person-in-cheshire-home-road/">रांची

: चेशायर होम रोड में अज्ञात अपराधियों ने व्यक्ति को मारी गोली, रिम्स में भर्ती [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही