Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंकिता हत्याकांड: राज्यपाल ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव और डीजीपी को किया तलब

Ranchi : दुमका में हुए अंकिता हत्याकांड के मामले में राज्यपाल रमेश बैस ने संज्ञान लिया है. राज्यपाल ने मुख्य सचिव और डीजीपी को इस मामले को लेकर राजभवन तलब किया है. गौरतलब है कि दुमका में बीते 23 अगस्त को अंकिता सिंह के ऊपर शाहरुख नाम के युवक ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया था. जिसके बाद 28 अगस्त को रिम्स में इलाज के दौरान अंकिता की मौत हो गई थी. इसे भी पढ़ें - मोदी">https://lagatar.in/modi-you-say-that-we-are-world-guru-we-are-really-because-we-eating-most-expensive-flour-in-world-congress/">मोदी

आप कहते हैं कि हम विश्व गुरु हैं, वाकई हम हैं, क्योंकि विश्व में सबसे महंगा आटा खा रहे हैं – कांग्रेस

डीएसपी नूर मुस्तफा ने अभियुक्त शाहरुख को बचाने का किया प्रयास

दुमका जिले में हुए अंकिता हत्याकांड के मामले में बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने डीएसपी नूर मुस्तफा ने अभियुक्त शाहरुख को बचाने का किया प्रयास करने का आरोप लगाया है. बाबूलाल ने ट्वीट करते हुए कहा है कि अंकिता हत्याकांड में डीएसपी नूर मुस्तफा की कॉम्यूनल भूमिका व अभियुक्त शाहरुख को बचाने के आरोप को लेकर लोग उबल रहे हैं. वह अधिकारी घोर आदिवासी विरोधी हैं, उस इलाके में कोयला,बालू, पत्थर चोरी के सरगनाओं का संरक्षक व हिस्सेदार रहा है. इस सब का खुलासा जल्दी ही करेंगे.

एफफआइआर में नाबालिग की जगह बालिग लिखवा दिये जाने की बात सामने आ रही

बाबूलाल ने कहा की खबरों के मुताबिक, दुमका में अंकिता को जलाये जाने के मामले में वहां के डीएसपी नूर मुस्तफा ने शुरू से ही अभियुक्त शाहरुख हुसैन को बचाने का प्रयास किया. एफ़आइआर में नाबालिग की जगह बालिग लिखवा दिये जाने की बात खबरों में आ रही है. डीएसपी के खिलाफ दुमका समेत पूरे राज्य के लोगों में भारी आक्रोश है और उनके वहां रहते लोगों को न्याय की उम्मीद नहीं. बाबूलाल ने कहा है, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, इससे पहले कि मामला और बिगड़े, इस षड्यंत्रकारी डीएसपी नूर मुस्तफ़ा पर एफ़आइआर दर्ज करा कर उसे जेल भिजवाइये.

क्या है मामला

एकतरफा प्यार में विफल रहने के बाद शाहरूख हुसैन नाम के युवक ने 12वीं की छात्रा पर बीते 23 अगस्त, 2022 को पेट्रोल छिड़कर उसके ही घर में ही जला दिया था. बेहद गंभीर स्थिति में उसे दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया था. घटना के तुरंत बाद आरोपी शाहरुख को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था. बताया गया कि आरोपी शाहरुख युवती से एकतरफा प्यार करता था, लेकिन युवती उससे बात करना पसंद नहीं करती थी. आरोपी हमेशा युवती को परेशान करते रहता था. दोस्ती करने के लिए कई बार दबाव दिया, पर स्वीकार नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी. इसी के आधार पर उसने घर में सोयी युवती के उपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दिया था. जिससे युवती गंभीर रूप से झुलस गयी थी. जिसके बाद युवती को रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-got-eight-new-ips-two-officers-got-home-cadre/">झारखंड

को मिले आठ नए IPS, दो अधिकारियों को मिला होम कैडर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही