Search

 
 
 

अन्नामलाई नितिन नबीन से मिले,शाह से मिलेंगे, इस्तीफा दिया, तो भाजपा के लिए nightmare साबित होगा

भाजपा नेतृत्व उन्हें मनाने की कोशिश कर रहा  सूत्रों के अनुसार अन्नामलाई से आग्रह किया गया है कि अभी दिल्ली न छोड़ें. जानकारों का कहना है कि अन्नामलाई का पार्टी से अलग होना भाजपा के लिए नाइटमेयर(nightmare) साबित होगा.
 

New Delhi : तमिलनाडु में भाजपा के फायरब्रांड नेता माने जाने वाले नेता पूर्व आईपीएस अन्नामलाई ने आज  मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की. कहा जा रहा है कि उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है. हालांकि अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है.

 


खबर है कि शाम चार  बजे वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने वाले हैं. सूत्रों के अनुसार अमित शाह से मुलाकात के बाद यह फाइनल हो जायेगा कि वे भाजपा में रहेंगे या उनका रास्ता अलग होगा. माना जा रहा है कि वे अब भाजपा में अपना भविष्य नहीं देख रहे हैं.

 


कहा जा रहा है कि अभिनेता से नेता बने जोसेफ विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद अन्नामलाई की सोच बदली है,  उनका मानना है कि विजय के राजनीतिक ताकत बनने के बाद तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है.  

 


सूत्रों की मानें तो अन्नामलाई ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और संगठन सचिव बीएल संतोष के साथ मुलाकात कर कथित तौर पर पार्टी से अच्छे संबंधों के साथ अलग होने की इच्छा व्यक्त की.  उन्होंने कहा कि वे  अपना रास्ता खुद बनाना चाहते हैं.

 


भाजपा नेतृत्व उन्हें मनाने की कोशिश कर रहा  सूत्रों के अनुसार अन्नामलाई से आग्रह किया गया है कि अभी दिल्ली न छोड़ें. जानकारों का कहना है कि अन्नामलाई का पार्टी से अलग होना भाजपा के लिए नाइटमेयर(nightmare) साबित होगा.    

 

 

अहम खबर यह है कि  कोयंबटूर में अन्नामलाई के समर्थकों द्वारा विशाल पोस्टर लगाये गये हैं.  चर्चा है कि वे एक अलग राजनीतिक मंच बनाने की कवायद में जुटे हुए हैं.

 


4 जून को अन्नामलाई का जन्मदिन है. इससे पूर्व  शहर की पसड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाये गये हैं. हमारे नेता, आइए और हमारा नेतृत्व कीजिए.   

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही