National News : तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और वी द लीडर आंदोलन के संस्थापक के अन्नामलाई ने गृह मंत्री अमित शाह को लेकर बड़ा बयान दिया है.अन्नामलाई के अनुसार श्री शाह ने उनसे दिल्ली आकर अहम जिम्मेवारी संभालने को कहा था. कम से कम तीन साल तक वहां रहने को कहा था.
वी द लीडर के संस्थापक अन्नामलाई ने बताया कि उन्होंने अमित शाह से कहा था कि यह उनके लिए सही नहीं रहेगा. वह तमिलनाडु में रह कर राज्य के लोगों की सेवा करते रहेंगे.
नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अन्नामलाई ने अमित शाह की तारीफ करते हुए कहा, वे राजनीति में हमेशा अमित शाह के सिद्धांतों का पालन करते रहे हैं. साथ ही कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी पर पूरा भरोसा है. पीएम मोदी को ईमानदार नेता करार देते हुए कहा कि वे कोई गलत काम नहीं करते.
इस क्रम में अन्नामलाई ने मेकेदातु बांध विवाद पर भी अपनी राय रखी. तमिलनाडु सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर चेताया.मेकेदातु बांध को लेकर अन्नामलाई ने कहा कि वे हमेशा तमिलनाडुवासियों के हित में आवाज उठाते रहे है. उन्होंने याद दिलाया कि जब वे भाजपा में थे, उस समय भी तमिलनाडु भाजपा ने मेकेदातु परियोजना का विरोध किया था.
उन्होंने सलाह दी कि जब कोई मुद्दा दो राज्यों को हितों को प्रभावित करता है, तो दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को चाहिए कि वे आपस में मिल बैठकर उचित समाधान निकालें. अन्नामलाई ने यह भी कहा कि बेंगलुरु को पेयजल मिलना चाहिए, लेकिन तमिलनाडु के हितों की कीमत पर नया बांध नहीं बनना चाहिए.
अन्नामलाई ने तमिलनाडु की विजय जोजेफ सरकार को लेकर कहा कि उसे एक साल का समय दिया जाना चाहिए और उसका कामकाज देखा जाना चाहिए. उन्होंने लोगों से कहा कि जल्दबाजी में हंगामा करने की जरूरत नहीं है
साथ ही अन्नामलाई ने दावा किया कि भ्रष्टाचार रोकने की बात कहने वाली सरकार के कुछ मंत्री अब रिश्वत लेने लगे हैं. उनके पास इसके ऑडियो सबूत हैं. अन्नामलाई ने मुख्यमंत्री को चेताया और कहा, एक साल बाद वे मुद्दा उठायेंगे. इसलिए अभी उन्हें जानकारी दे रहे हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.