Search

 
 
 

कोडरमा से भाजपा उम्मीदवार बनीं अन्नपूर्णा देवी, समर्थकों में हर्ष

 
टाटीझरिया क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर भाजपा कार्यकर्ता बोले- रिकार्ड मतों से विजयी होंगी अन्नपूर्णा देवी Tatijharia, Hazaribagh: भाजपा ने झारखंड के 11 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से अन्नपूर्णा देवी को लगातार दूसरी बार उम्मीदवार बनाया गया है. इससे उनके क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. टाटीझरिया के झरपो, भराजो और खैरा पंचायत के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अन्नपूर्णा देवी को बधाई दी है. विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र पांडेय, सांसद प्रतिनिधि महेश अग्रवाल, कौलेश्वर मिश्रा, दशरथ नारायण सिंह, संतोष कुमार, मुकेश कुमार, ज्योतिष पंडा, विजय पांडेय, सुरेश प्रसाद, सोबरन महतो, प्रवीण प्रसाद, मनीष यादव, राजकुमार सिंह, बद्री प्रसाद, जीतन प्रसाद, शंभू महतो समेत अन्य ने अन्नपूर्णा देवी को उम्मीदवार बनाए जाने पर उनका अभिनंदन किया है. साथ ही प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है. कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बार भी निश्चित रूप से मोदी सरकार बनेगी और अन्नपूर्णा देवी रिकार्ड मतों से विजयी होंगी. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-a-large-section-of-bjp-is-dissatisfied-with-the-activities-of-mp-sunil-singh/">लातेहार

: भाजपा का एक बड़ा वर्ग सांसद सुनील सिंह के कार्यकलाप से असंतुष्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही