Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लालू जी को अन्नपूर्णा देवी ने दिया धोखा : तेजस्वी यादव

पिपचो में इंडिया गठबंधन की चुनावी सभा मे उमड़ी भीड़ Jayanagar, Koderma:  कोडरमा के पिपचो पॉवर हाउस ग्राउंड में बुधवार को इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले उम्मीदवार विनोद सिंह के पक्ष में चुनावी सभा का आयोजन किया गया. मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी. चुनावी सभा मे बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, राजद नेता नेता संजय प्रसाद यादव, बिहार के माले विधायक महबूब आलम समेत कई नेता शामिल हुए. सभा की अध्यक्षता इंडिया गठबंधन के संयोजक सह राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने की जबकि संचालन राजद प्रदेश महासचिव डॉ जावेद अख्तर और राजकुमार यादव ने संयुक्त रूप से की. इसे भी पढ़ें-चतरा">https://lagatar.in/connecting-chatra-with-railway-line-is-my-first-priority-nagmani/">चतरा

को रेलवे लाइन से जोड़ना मेरा पहली प्राथमिकता : नागमणि

पीएम मोदी बोलते हैं झूठ : तेजस्वी यादव

दर्द से जूझते हुए लगातार चुनाव प्रचार कर रहे तेजस्वी यादव ने कहा कि डॉक्टर ने तीन हप्ता तक बेड रेस्ट करने बोला है लेकिन तीन हप्ते में चुनाव ही खत्म हो जाएगा. उन्होंने कहा कि तेजस्वी को बेड रेस्ट की नही मोदी जी को बेड रेस्ट की जरूरत है. दुनिया मे सबसे ज्यादा झूठा प्रधानमंत्री कोई है, तो वो नरेंद्र मोदी है. मोदी जी इतना झूठ बोलते है कि गोबर को भी हलवा बनाकर पेश कर देते हैं. उन्होंने तंज कसा कि मोदी जी मंहगाई का म, गरीबी का ग और बेरोजगारी का ब नही बोलते हैं. केवल हिन्दू, मुसलमान के नाम पर वोट मांग रहें है और नफरत की भाषा बोलते है.

तेजस्वी ने अन्नपूर्णा को सुनाई खरी-खोटी

तेजस्वी यादव ने कहा कि कोडरमा से विनोद सिंह जीते तो लालू जी का हाथ मजबूत होगा. कमर दर्द से जूझ रहे तेजस्वी यादव ने कुर्सी पर बैठकर भाषण दिया और दर्द के एहसास को बेरोजगार युवकों से जोड़ा. उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवकों को नौकरी नही मिलने का दर्द ज्यादा है, ये दर्द तो कुछ भी नहीं. तेजस्वी ने अन्नपूर्णा देवी के कौन राजद, कईसन राजद वाले बयान पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि राजद ने मान सम्मान देने में कोई कसर नही छोड़ी. लेकिन लालू जी को अन्नपूर्णा ने धोखा दिया. उन्होंने भाजपा में जाने के बाद अन्नपूर्णा देवी लालू जी को जेल भेजवाने और छापा मरवाने वालों में शामिल है. उन्होंने कहा कि अन्नपूर्णा देवी का राजनीतिक जन्म राजद में हुआ लेकिन धोखा देकर भाजपा में जाकर साजिश रच रही है. लेकिन राजद और तेजस्वी यादव डरने वाला नही है. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-husband-arrested-for-murder-of-wife/">गढ़वा

: पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

400 पार का नारा संविधान खत्म करने के लिए : विनोद सिंह

वहीं माले प्रत्याशी विनोद सिंह ने कहा कि भाजपा 400 पार का नारा संविधान खत्म करने के लिए लगाती है. भाजपा के 10 साल के शासन में ढिबरा, पत्थर, क्रशर के लिए कोई नीति नही है. उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों के लिए कोई नीति केंद्र सरकार बना नही पाई है. जबकि कोडरमा और गिरिडीह जिले से सबसे ज्यादा मजदूर पलायन कर दूसरे राज्य में जाते है. उन्होंने कहा कि इस बार कोडरमा में संघर्षो की आवाज संसद में गूँजने के लिए झंडे पर तीन तारा चुनाव चिन्ह पर बटन दबाना होगा. माले प्रत्याशी ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य ,रोजगार और जनता के रोजमर्रे की समस्याओ को दूर करने वाला जनप्रतिनिधि का चुनाव आपको करना है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि आपके दुःख और सुख में कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाला कोई खड़ा मिलेगा तो वो भाकपा माले और इंडिया गठबंधन होगा. विनोद सिंह ने कहा कि केंद्र में शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी का कोई कार्य क्षेत्र में नही दिखता. जिस विभाग से वो मंत्री है, उसनें भी कुछ नही दिखाई पड़ा. उन्होंने कोडरमा और गिरिडीह में बदलाव के लिए वोट करने की अपील की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही