Search

 
 
 

अन्नपूर्णा देवी ने कैबिनेट मंत्री का पदभार संभाला

 
Ranchi : कोडरमा से बीजेपी सांसद अन्नपूर्णा देवी ने मंगलवार को कैबिनेट मंत्री का पदभार संभाला. उन्हें महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेवारी मिली है. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की आकांक्षा के अनुरूप देश महिला विकास के स्थान पर वीमेन लेड डेवलेपमेंट की उपलब्धि प्राप्त करें. सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि सेवा यात्रा का एक निर्णायक मोड़, एक नई शुरुआत. केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री के रूप में कार्यभार संभालते हुए उत्साह व गौरव की अनुभूति कर रही हूं. उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने की दिशा में काम करेंगी. अन्नपूर्णा देवी ने मंत्रालय का कार्यभार संभालने से पहले पूर्व केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी से मुलाकात की. अन्नपूर्णा देवी कोडरमा लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद चुनी गयी हैं. https://twitter.com/Annapurna4BJP/status/1800452278987763919

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही