जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता, अन्नपूर्णा देवी हुईं शामिल
Koderma: जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में बालक वर्ग में विक्रमशिला विद्यापीठ बालिका वर्ग में कैलाश राय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ओवरऑल चैंपियन बना. कोडरमा जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में दसवीं जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को चराडीह स्थित रमेश प्रसाद यादव ग्लोबल स्कूल के मैदान में किया गया. प्रतियोगिता में जिले के 9 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया.बतौर मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ कला संस्कृति खेलकूद में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं. कोडरमा जिला में प्रतिभा की कमी नहीं है. उन्होंने समय-समय पर बेहतर मंच प्रदान करने की जरूरत है, ताकि वह अपनी प्रतिभा को निखार सकें. खो-खो प्रतियोगिता आयोजन के लिए रमेश प्रसाद यादव ग्लोबल स्कूल के निर्देशक मयंक कुमार ने कोडरमा खो-खो संघ के सफल आयोजन पर महासचिव प्रिंस मिश्रा एवं खुशी सिंह कौशल कुमार को हार्दिक बधाई दी. देर शाम बालिका वर्ग का परिणाम घोषित किया गया. जिसमें कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर विजेता, उपविजेता इंडियन पब्लिक स्कूल, तृतीय स्थान एक्सीलेंट खो खो क्लब चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल रहा. वहीं बालक वर्ग में विक्रमशिला विद्यापीठ विजेता मेरिडियन अकैडमी उपविजेता, एक्सीलेंट खो-खो एकेडमी एवं ग्रिजली विद्यालय तृतीय तृतीय स्थान पर रहा बेस्ट प्लेयर का अवार्ड बिंदु कुमारी एवं शिवम कुमार को दिया गया.विजेता उपविजेता मैन ऑफ द मैच ऑफ बेस्ट प्लेयर के खिलाड़ियों को शील्ड मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं महासचिव प्रिंस मिश्रा, रमेश प्रसाद यादव ग्लोबल स्कूल के निर्देशक मयंक कुमार ने सम्मानित किया. प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका कौशल कुमार, शुभम कुमार, अमित कुमार, हेमंत कुमार, धीरेंद्र राणा, धीरज पांडेय, मिथिलेश यादव, सुजीत, अंशु राज स्कोरर की भूमिका निभाई. इस अवसर पर रमेश प्रसाद यादव के प्राचार्य, चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य, मुन्ना कुमार एवं अन्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं निर्देशक उपस्थित थे. महासचिव प्रिंस मिश्रा ने बताया कि विजेता एवं उपविजेता टीम से 12 बालक 12 बालिका खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है जो हजारीबाग में अगले माह में आयोजित किया गया है. ------ जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा: रविवार को मंडल कारा कोडरमा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अभिषेक प्रसाद ने कहा कि बंदी अपराध की दुनिया से बाहर निकल कर समाज की मुख्यधारा मे शामिल हों. जेल मे आने वाला हर व्यक्ति अपराधी नहीं होता है, इसलिए कोई भी बंदी अपने आप को अपराधी मानकर हीन भावना से ग्रसित नहीं हो. उन्होंने कहा कि प्ली बार्गेनिंग के माध्यम से भी बंदी अपनी सजा कम करा सकते हैं. विशिष्ट अतिथि के रूप मे शिविर को संबोधित करते हुए डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस कॉसिल राजेंद्र मंडल ने कहा कि जेल मे आने वाला हर व्यक्ति अपराधी नहीं होता है, इसलिए उसके साथ अच्छा व्यवहार किया जाना चाहिए . वहीं शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के असिस्टेंट लीगल एंड डिफेंस काउंसिल अरुण कुमार ओझा ने कहा कि बंदियो के लिए कुछ कानूनी अधिकार दिए गए है. जिसके अनुपालन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार सदैव तत्पर है. इस दौरान जेल अदालत का भी आयोजन किया गया. इस जेल अदालत में किसी भी बंदी द्वारा कोई आवेदन नहीं दिए जाने के कारण किसी भी वाद का निष्पादन नहीं किया जा सका, और ना ही किसी अभियुक्त को रिहा किया जा सका. इस मौके पर असिस्टेंट लीगल डिफेंस कॉसिल आश्विनी शरण जेलर अभिषेक कुमार सिंह जेलकर्मी राजीव कुमार प्राधिकार के कर्मी संतोष कुमार सिंह सहित कई लोग मौजूद थे. ------- लाइफलाइन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
कोडरमा: जिला प्रशासन कोडरमा व इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन के सौजन्य से पिपराडीह रेलवे स्टेशन पर 230वां लाइफ लाइन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट के तहत नि: शुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके अंतर्गत कान की सर्जरी से संबंधित सर्जरी की गई. रविवार को अंतिम दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और रजिस्ट्रेशन काउंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराया. तत्पश्चात चिकित्सकों द्वारा बारी-बारी से मरीजों का इलाज किया और उन्हें उचित सलाह दी गयी. बताते चलें कि 12 से 16 अप्रैल के बीच विभिन्न रोगों से पीड़ित करीब 2500 मरीजों का इलाज किया गया. साथ ही जरूरतमंदों के उपकरण भी दिया गया. -------- 90 गांवों के ग्रामीणों ने जंगल बचाने एवं आग ना लगाने को लेकर किया जागरूकता अभियान रैली
कोडरमा: जिला अंतर्गत स्वावलंबन की राह पर चलने वाले 90 गांव के ग्रामीणों ने अपने गांव एवं आस पास जागरूकता अभियान रैली चलाया. अभियान में लक्ष्मीपुर, कालीडीह, देवपुर, बनपोक, शेरसिंहा, अरकोशा, रेघवाताड़, चोरीचट्टान, कंझाटाड़, कोटवारडिह, भूलाडीह, खैरीडीह आदि अन्य गांवों में भागीदारी दिखाया. इस अभियान को धरातलीय स्तर पर सफल बनाने में जेएसएलपीएस कर्मी, मनरेगा कर्मी, वन विभाग के कर्मी एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों का सहयोग रहा. उपायुक्त आदित्य रंजन एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह ने कोडरमा जिले अंतर्गत ग्रामीणों से जंगल बचाने को लेकर आह्वान किया, जिसका सकारात्मक परिणाम धरातल पर दिखा. कोडरमा जिला अंतर्गत सभी प्रखंड अंतर्गत कुल 90 गांवों के ग्रामीणों ने मिलकर अपने गांव और आस पास के नजदीकी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान रैली निकाला, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गो ने बढ़चढ़ कर भागीदारी दिखाया, कई गांवों के बच्चों और युवाओं ने इस संदर्भ में नुक्कड़ नाटक, गीत संगीत भी किया. [wpse_comments_template]
Leave a Comment