Search

 
 
 

मेयर कप के लिए झारखंड के 18 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा

 
Ranchi : डिफरेंटली एबल क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीसीआई) के तत्वावधान में 10 से 14 सितंबर तक मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मेयर कप का आयोजन होने जा रहा है. इस प्रतियोगिता में झारखंड टीम के भाग लेने के लिए झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन फॉर डिफरेंटली एबल (जेसीएएफडीए) के द्वारा दो दिवसीय ट्रायल का आयोजन हरमू यूथ क्रिकेट क्लब हरमू मैदान रांची में किया गया. जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से 42 खिलाड़ियों ने भाग लिया. ट्रायल के आधार पर 18 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की गई. वहीं संस्था के सचिव आफताब आलम ने बताया कि उदयपुर में आयोजित नेशनल टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा 24 अगस्त को की जाएगी.

चयनित खिलाड़ी

मनीश कुमार, ऋषिकेश चौधरी, समशेर आलम, गोविंद सिंह, महाबीर मोदी, मोहरनाथ महतो, आबिद अंसारी, मो. जावेद हुसैन, मुद्दसर खान, अनिरुद्ध पंडित, भोला बाउरी, सुनिल कुमार, अरमान खान, पवन टुडु, मो. फैज खान, भाष्कर तिवारी, धर्मेंद्र कुमार. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-municipal-corporation-distributed-150-saplings-among-the-students-of-ss-memorial-college/">रांची

नगर निगम ने एसएस मेमोरियल कॉलेज में विद्यार्थियों के बीच बांटे 150 पौधे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही