Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को हटाने के लिए आर-पार की लड़ाई का एलान

  • पार्टी से निलंबित आलोक दूबे, लाल किशोर नाथ,राजेश गुप्ता, रमेश उरांव व साधु चरण ने की प्रेस वार्ता
  • अविनाश पांडेय और राजेश ठाकुर को पदमुक्त करने के लिए मई में खड़गे के आवास पर देंगे धरना
  • कहा- राहुल गांधी पैदल घूमे, मगर प्रदेश के नेता हवाई जहाज- मोटर कार से की सत्याग्रह यात्रा 
Ranchi : झारखंड कांग्रेस के विक्षुब्ध नेताओं ने रविवार को कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने पूरे देश में 4000 किमी पैदल यात्रा की, मगर हमारे प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने 1950 किमी सत्याग्रह यात्रा हवाई जहाज और मोटर गाड़ी से की. प्रदेश के नेताओं ने जिला मुख्यालयों में केवल माला पहनो यात्रा की और अभिनंदन समारोह कराया. ये लोग पार्टी नेतृत्व की आंखों में धूल झोंकने का काम किया है. ये बातें कांग्रेस के निलंबित नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, रमेश उरांव, साधु चरण गोप ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कही.

20 अप्रैल को कांग्रेस बचाओ महाधरना

इन्होंने कहा कि 20 अप्रैल को बापू वाटिका मोरहाबादी के समक्ष कांग्रेस बचाओ महाधरना आयोजित किया जाएगा. जिसके माध्यम से प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष को पदमुक्त करने की मांग की जाएगी. इसके साथ ही कर्नाटक चुनाव के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर धरना दिया जायेगा. लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि जिस प्रकार प्रभारी पूरे राज्य में मनमानी कर रहे हैं, अनुशासन के नाम पर लगातार कार्यकर्ताओं को डरा रहे हैं और निलंबित कर रहे हैं. सार्वजनिक रूप से अपनी ही सरकार के मंत्रियों को हटाने की बात कर सरकार और संगठन दोनों को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं, आदिवासी और अल्पसंख्यक नेताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं. ऐसे में इनके खिलाफ अब आर- पार की लड़ाई का ऐलान किया जाएगा.

सत्ता में होते हुए भी वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ रहे हैं : राजेश गुप्ता

प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा- अभी तक देखने को मिलता रहा है कि जब पार्टी सत्ता में होती है, तो राजनीतिक कार्यकर्ता सत्ताधारी दल के साथ जुड़ना चाहते हैं. लेकिन यहां सत्ता में रहते हुए पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं. जो अपने आप में अनूठा उदाहरण है. पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, युवा कांग्रेस के प्रदेश नेता सन्नी टोप्पो, चिकित्सा विभाग के प्रदेश चेयरमैन डॉ पी.नैयर, रांची ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष ऐनुल अंसारी जैसे बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है.अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष के निर्णयों से पार्टी और सरकार दोनों को नुकसान पहुंचा है. ऐसे में इन दोनों का एक दिन भी बने रहना घातक होगा. इसे भी पढ़ें – खुशखबरी">https://lagatar.in/good-news-electricity-system-will-improve-soon-in-hazaribagh-parliamentary-constituency/">खुशखबरी

: जल्द सुधरेगी हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में बिजली व्यवस्था
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही